राष्ट्रीय

Punjab AAP List: जेल में बंद संजीव अरोड़ा को आप ने क्यों दिया दोबारा टिकट? सौरभ भारद्वाज ने बताया कारण

AAP Candidate List: पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी और जेल में बंद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने संजीव अरोड़ा के समर्थन में भी बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 1:25 PM IST
AAP Candidate List 2026
AAP ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से बनाया प्रत्याशी (Photo-IANS)

Punjab AAP List: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 40 प्रत्याशियों के नाम है। लिस्ट में सीएम भगवंत मान और मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। मान को धुरी और अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार घोषित किया है।

संजीव अरोड़ा को क्यों मिला दोबारा टिकट? 

पार्टी ने जेल में बंद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने PAC की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंजाब की 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा एक मजबूत कार्यकर्ता हैं और वे बेहतरीन काम कर रहे थे। केंद्र सरकार ने उन्हें सरकार के कामकाज को रोकने के लिए जेल भेजा है।

संजीव अरोड़ा के समर्थन में उतरी AAP

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी आम आदमी पार्टी संजीव अरोड़ा और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार संजीव अरोड़ा को जेल से रिहा नहीं करती है, तो लुधियाना की जनता उनके समर्थन में प्रचार करेगी। भारद्वाज ने भरोसा जताया कि लुधियाना के लोग इस पूरे मामले को समझते हैं।

भगवंत मान बोले- धुरी से लड़ूंगा चुनाव

वहीं, PAC की बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने भी मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको इतना बता दूं कि इस उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम भी है और मैं धुरी से चुनाव लड़ रहा हूं।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम

क्र. सं.राजनीतिक दलजीती गई सीटें
1आम आदमी पार्टी (AAP)92
2भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)18
3शिरोमणि अकाली दल (SAD)3
4भारतीय जनता पार्टी (BJP)2
5बहुजन समाज पार्टी (BSP)1
6निर्दलीय1
कुल117

अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। प्रदेश में 117 विधानसभा सीटें है। किसी भी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होगी। फिलहाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार है। बताया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है। 

Updated on:
31 Oct 2026, 1:25 PM IST
Published on: