राष्ट्रीय

राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन

Raghav Chadha: राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।

2 min read
Apr 04, 2026
राघव चड्ढा ने एक और वीडियो किया जारी (Photo-IANS)

Raghav Chadha Latest News: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। शनिवार को आप सांसद ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा कि संसद में उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

AAP का राघव चड्ढा पर एक्शन से पंजाब विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर? 2022 में रहे थे जीत के हीरो

AAP के दावों को बताया गलत

राघव चड्ढा ने पार्टी के उस दावे को भी गलत बताया जिसमें कहा गया कि उन्होंने विपक्ष के साथ वॉकआउट नहीं किया। उन्होंने कहा कि संसद में CCTV फुटेज उपलब्ध है। कोई भी जांच कर सकता है और मुझे एक भी ऐसा मौका दिखाया, जब मैंने विपक्ष के साथ वॉकआउट नहीं किया हो।

इसके अलावा, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी झूठा बताया। उन्होंने कहा कि उनसे कभी हस्ताक्षर करने के लिए कहा ही नहीं गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के 10 सांसदों में से 6-7 सांसदों ने भी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए थे; फिर केवल उन्हें ही इशारा क्यों बनाया जा रहा है?

चड्ढा ने संसद में उठाए मुद्दों को बताया

आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा डरा हुआ बताए जाने पर भी राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं संसद में शोर मचाने, तोड़फोड़ करने या गाली देने के लिए नहीं जाता। मैं जनता के मुद्दे उठाने के लिए वहां हूं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब के पानी, दिल्ली के प्रदूषण, महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के मासिक धर्म जैसे कई अहम मुद्दों को संसद में उठाया है। वहीं, उन्होंने अंत में धुरंधर अंदाज में कहा कि सभी झूठ जल्द बेनकाब होंगे; घायल हूं, इसलिए घातक हूं।

चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2 अप्रैल को राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किया। पार्टी ने वरिष्ठ सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर (उपनेता) के पद से हटा दिया और उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी। राज्यसभा सचिवालय को लिखे पत्र में AAP ने स्पष्ट किया कि अब चड्ढा को पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए।

वहीं चड्ढा ने इस फैसले पर चुप्पी नहीं साधी। उन्होंने संसद में उठाए मुद्दों का वीडियो शेयर करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया दी। इसके बाद आप नेताओं ने वीडियो शेयर राघव चड्ढा पर मोदी सरकार के खिलाफ नहीं बोलने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा से AAP का क्यों उठा भरोसा? अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से बढ़ने लगी थी दूरियां

Also Read
View All

अगली खबर