राष्ट्रीय

AAP का राघव चड्ढा पर एक्शन से पंजाब विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर? 2022 में रहे थे जीत के हीरो

AAP Punjab election impact: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की जीत में राघव चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी ने उन्हें सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी।

2 min read
Apr 04, 2026
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में AAP की जीत में राघव चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी (Photo-IANS)

AAP Political Crisis: आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटा दिया है। चड्ढा की जगह पार्टी ने यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को दी है। इसके बाद आम आदमी पार्टी में सियासी कलह भी सामने आ गई है। पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाने के बाद AAP नेताओं ने राघव चड्ढा पर हमला बोल दिया। AAP नेताओं का कहना है कि संसद में जनता के मुद्दे उठाए जाते हैं, ना कि समोसे का।

पार्टी के इस एक्शन के बाद राघव चड्ढा AAP में रहेंगे या कोई अन्य पार्टी में शामिल होंगे, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। इस पर राघव चड्ढा ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा से AAP का क्यों उठा भरोसा? अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से बढ़ने लगी थी दूरियां

पंजाब में जीत में निभाई थी भूमिका

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की जीत में राघव चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी ने उन्हें सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी। इस जिम्मेदारी में उन्होंने पूरे चुनाव अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया। 

राघव चड्ढा ने इस विधानसभा चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ मिलकर टिकट वितरण से लेकर मीडिया रणनीतित पर फोकस किया। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के खिलाफ अवैध खनन जैसे मुद्दे को भी उठाया। 

इससे पार्टी को फायदा हुआ और प्रदेश की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को महज 18 सीटें मिली। पंजाब की सफलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में भी जिम्मेदारी दी। उन्हें गुजरात में भी सह प्रभारी बनाया। गुजरात में भी आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

आप ने पंजाब में लगाया ध्यान

पंजाब में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दरअसल, AAP की देश में पंजाब में ही सरकार है। इसलिए पार्टी किसी भी हालत में इस राज्य को जीतना चाहेगी। दिल्ली में सरकार जाने के बाद आप ने पूरा ध्यान पंजाब में लगा दिया है। 

क्या पंजाब में होगा नुकसान?

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी सरकार पर स्वाति मालिवाल ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा। इसी तरह कयास भी लगाया जा रहा है कि पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा भी आप के खिलाफ हमला बोल सकते है। यदि ऐसा होता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है। हालांकि अब देखना होगा कि राघव चड्ढा का अगला कदम क्या होता है? 

ये माना जाता है कि साल 2022 में पंजाब में मिली आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत में राघव चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई. पंजाब की सफलता को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें 2022 के आख़िर में गुजरात विधानसभा चुनाव की भी ज़िम्मेदारी सौंपी और सह प्रभारी बनाया.

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा को ‘आउट’ करने वाले अशोक मित्तल कौन हैं? क्यों है केजरीवाल के करीब

Also Read
View All

अगली खबर