13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Bloc Protest: सोशल मीडिया पर दीपेंद्र हुड्डा को राहुल गांधी द्वारा गाड़ी से उतारने का वीडियो वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा?

Rahul Gandhi and Deepender Hooda Video: दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा का वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी ने इसे अपमान बताया, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल गांधी ने भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 13, 2026

Rahul Gandhi Viral Video

राहुल गांधी का ट्रक से दीपेंद्र हुड्डा को नीचे उतारने का वीडियो वायरल (Photo-X @LSinghShekhawat)

Rahul Gandhi Deepender Hooda Viral Video: दिल्ली में सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी ट्रक पर मौजूद दीपेंद्र हुड्डा की तरफ मुड़ते और उनसे कुछ कहते हुए नजर आ रहे है। इसके बाद हुड्डा नीचे की ओर चले जाते हैं। वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

एक्स पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीपेंद्र हुड्डा को राहुल गांधी ने ज़बरदस्ती गाड़ी से उतार दिया। हुड्डा खाप ये अपमान बर्दास्त नहीं करेगी ,आंदोलन होगा। 

हरियाणा बीजेपी ने भी इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। पार्टी ने लिखा- राहुल गांधी ने एक बार फिर दीपेंद्र हुड्डा को उनकी औकात याद दिला दी। मार्च के दौरान राहुल ने दीपेंद्र को धक्के मारकर गाड़ी से उतार दिया।

एक अन्य यूजर ने लिखा- दीपेंद्र हुड्डा को राहुल गांधी ने जबरदस्ती गाड़ी से उतार दिया, जबकि उस गाड़ी पर सैंकड़ों लोग सवार है। सीनियर नेता का इस तरह से अपमान ....?

कांग्रेस की तरफ से आई प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- राहुल गांधी जी ने दीपेंद्र हुड्डा से कह रहे हैं। दीपेंद्र इनको कंट्रोल करो और वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपेंद्र के साथ राहुल स्वयं पीछे जा रहे हैं राहुल गांधी ने दीपेंद्र को सामने बेरिकेट से गिरने वाले बच्चों को संभालने के लिए भेजा था। BJP आईटी सेल बहुत अच्छा काम कर रही है। 

कांग्रेस नेता वर्धन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं इस पूरे घटनाक्रम का प्रत्यक्षदर्शी हूँ। मैं वहां मौजूद था और मैंने स्वयं सुना कि राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से क्या कहा था?

उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के सामने पहुंच चुके थे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक वहां उपस्थित थे। INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं को ट्रक से संबोधित करना था। ऐसे में भीड़ को व्यवस्थित करना और लोगों को बैठाना आवश्यक था, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।

यादव ने आगे लिखा कि इसी दौरान राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा  और राजा वड़िंग के कंधों पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ को व्यवस्थित करने और लोगों को बैठाने की जिम्मेदारी दी। जिस प्रकार एक टीम का कप्तान महत्वपूर्ण क्षण में अपने विश्वसनीय साथियों को जिम्मेदारी सौंपता है, उसी प्रकार राहुल गांधी जी ने दोनों सांसदों को यह जिम्मेदारी दी थी।

उन्होंने आगे लिखा कि बीजेपी जब सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की देशभर में बढ़ती लोकप्रियता और राहुल गांधी के साथ उनके मजबूत विश्वास, शानदार तालमेल और राजनीतिक जुगलबंदी को पचा नहीं पा रही, तो उनकी छवि धूमिल करने के लिए छोटी-छोटी बातों को भी विवाद का रूप देने का प्रयास कर रही है। यह पहली बार नहीं है; पहले भी दीपेंद्र हुड्डा को लेकर ऐसे नकारात्मक नैरेटिव सामने आते रहे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग