राष्ट्रीय

ACB अधिकारियों से मारपीट करने वाले AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के 4 करीबी गिरफ्तार, वीडियो भी आया सामने

ACB Officers Assaulted by AAP MlA Suppoters: एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के साथ आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने धक्का-मुक्की की थी। एसीबी अधिकारियों के साथ आप विधायकों के समर्थकों की धक्कामुक्की का एक वीडियो भी सामने आया है।  
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2022, 10:20 PM IST
0.jpg
ACB Officers who went to Raid Amanatullah's House were Assaulted Video surfaced

ACB Officers Assaulted by AAP MlA Suppoters: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुई कथित हेड़ाफेड़ी के आरोप में अमानतुल्लाह खान एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में हैं। विधायक के साथ-साथ एसीबी ने उनके दो करीबियों को भी गिरफ्तार किया है। अब आप विधायक के समर्थकों द्वारा एसीबी के अधिकारियों से धक्का-मुक्की का एक वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर एसीबी विधायक के समर्थकों पर नकेल कस रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को जब एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी आप विधायक के घर पर छापेमारी के लिए पहुंचे तब उनके साथ आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने धक्का-मुक्की की थी। एसीबी अधिकारियों के साथ आप विधायकों के समर्थकों की धक्कामुक्की का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद आप विधायक के चार सर्मथकों को गिरफ्तार किया गया है।


यह वीडियो एसीबी की ओर से जारी किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि 16 सितंबर को जामिया नगर में AAP विधायक के आवास पर छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी के साथ मारपीट की गई है। मालूम हो कि एसीबी ने 16 सितंबर को आप विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपए कैश, अवैध हथियार और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी।


इसके बाद एसीबी ने आप विधायक को गिरफ्तार किया था। हालांकि आप विधायक के तरह से यह कहा गया था कि उनके घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। एसीबी वाले जबरन उन्हें फंसा रहे है। हालांकि बाद में एसीबी ने एक-एक कई सबूत सामने रखे। आप विधायक के करीबी के घर से एक डायरी भी बरामद की गई थी। जिसके बारे में अब एसीबी की टीम आप विधायक से पूछताछ कर रही है।


मालूम हो कि दिल्ली के ओखला विधानसभा सीट के आप विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के पद रहते हुए उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अस्थाई रूप से कई लोगों को गलत तरीके से रखा था। इसके अलावा पैसों की हेड़ाफेड़ी भी की गई। दिल्ली वक्फ बोर्ड का पैसा दूसरे राज्यों में भेजा गया। इसके सबूत एसीबी ने बरामद किए है।

Updated on:
18 Sep 2022, 10:20 PM IST
Published on: