30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार दिन की पुलिस कस्टडी में अमानतुल्लाह खान, ACB की पूछताछ में करीबी ने कहा- विधायक ने ही रखवाए थे हथियार और कैश

AAP MLA Amanatullah Khan Case: एंटी करप्शन ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बारे में कई खुलासे किए हैं। एजेंसी ने बताया कि विधायक के जिस करीबी के घर से कैश और हथियार मिला, उसने यह स्वीकार किया है कि हथियार और कैश विधायक ने ही उसके घर पर रखवाए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Sep 2022, 6:41 PM IST

amanatullah_khan_acb.jpg

AAP MLA Amanatullah Khan case Hamid Ali Khan Confess MLA give cash and Pistol

AAP MLA Amanatullah Khan Case: दिल्ली वक्फ बोर्ड में धांधली के मामले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बारे में कई खुलासे किए हैं। अमानतुल्लाह के जिस करीबी के घर से एक दिन पहले एसीबी ने 12 लाख रुपए कैश और अवैध हथियार बरामद किए थे, उसने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि कैश और हथियार विधायक ने ही उनके घर पर रखवाए थे। विधायक के करीबी के घर से एसीबी के अधिकारियों ने एक लाल डायरी भी बरामद की है। कहा जा रहा है कि इस डायरी में आप विधायक के काले कारनामों को कहानी लिखी है।

इधर एसीबी की गिरफ्तर में आएं आप विधायक अमानतुल्लाह खान को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। जहां उनसे मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। बताते चले कि आप विधायक के परिजनों की ओर से दावा किया गया है कि उनके घर से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

लेकिन एसीबी टीम ने शुक्रवार को ही खुलासा किया था कि अमानतुल्लाह खान के करीबी के घर से 12 लाख रुपए कैश और बिना लाइसेंस की पिस्टल बरामद की गई है। अब एसीबी की पूछताछ में आप विधायक के करीबी ने यह स्वीकार कर लिया है कि उक्त कैश और हथियार विधायक ने ही उनके यहां रखवाएं।


बताते चले कि एसीबी की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली के ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद एसीबी ने अमानतुल्लाह खान के साथ-साथ उनके दो साथी हामिद अली खान और कौसर इमाम सिद्धकी को गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान हामिद के घर से 12 लाख रुपए कैश और एक बिना लाइसेंस का विदेशी पिस्टल जब्त किया गया था। छापेमारी और बरामदगी के एक दिन बाद आज एसीबी की पूछताछ में हामिद अली खान ने बताया कि ये हथियार और पैसा विधायक अमानतुल्लाह खान ने ही उनके घर पर रखवाया था।


मूलरूप से यूपी के रहने वाले हामिद अली खान ने बताया कि एसीबी ने मेरे घर पर छापा मारा। उन्हें मेरे घर से एक कंट्री मेड पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, 12 खाली कारतूस, 16 पैलेट्स और तकरीबन 12,09,000 रुपये बरामद किए, जिन्हें अमानतुल्लाह खान ने रखने के लिए दिया था और कहा था कि जरूरत पड़ने पर बताऊंगा कि इनका क्या करना है। हामिद प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। एसीबी उसे गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें - AAP MLA अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, करीबी के घर से हथियार और लाखों कैश मिले