राष्ट्रीय

ADR Report: केरल के 70 प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले, आधे से ज्यादा करोड़पति

ADR Report: रिपोर्ट में 132 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, जिसमें पाया गया कि 92 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले जांचे गए हैं।

2 min read
केरल के 70 प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं

Kerala Elections 2026: केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। इसी बीच ADR की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के मौजूदा विधायकों में 70 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जबकि आधे से ज्यादा करोड़पति हैं।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई, जानें प्रियंका ने क्या कहा?

132 विधायकों के हलफनामों का किया विश्लेषण

दरअसल, रिपोर्ट में 132 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, जिसमें पाया गया कि 92 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले जांचे गए हैं। इनमें से 33 विधायक गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं। दो विधायकों पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामले दर्ज हैं, जबकि तीन पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के आरोप हैं। तीन विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले भी घोषित किए हैं, जिनमें एक मामला बलात्कार से संबंधित है।

किस दल के कितने विधायक

दरअसल, ये आपराधिक मामले सभी राजनीतिक दलों में फैले हुए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 58 में से 43 विधायक ऐसे मामलों का सामना कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के 21 में से 19 विधायकों पर केस हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में यह आंकड़ा 44% और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग में 86% है।

कितने विधायक करोड़पति हैं?

वहीं रिपोर्ट में बताया गया कि आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। प्रदेश के 72 विधायकों के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं सभी विधायकों की कुल संपत्ति 363.78 करोड़ रुपये आंकी गई है। यदि औसत की बात की जाए तो हर विधायक 2.75 करोड़ रुपये का मालिक है। 

किस पार्टी के कितने विधायक करोड़पति हैं?

केरल कांग्रेस (एम), जनता दल (सेक्युलर), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और केरल कांग्रेस के सभी विधायक करोड़पति हैं। बड़ी पार्टियों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 86% विधायक करोड़पति हैं, इसके बाद कांग्रेस (62%) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (40%) का स्थान है।

सबसे अमीर कौन विधायक

यदि सबसे अमीर विधायक की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक मैथ्यू कुझालनादान के पास सबसे ज्यादा दौलत है। इनकी संपत्ति 34 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके बाद विधायक मणि सी कप्पन हैं। कप्पन के पास 27 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। फिर के बी गणेश कुमार के पास 19 करोड़ रुपये से अधिक हैं। वहीं, पी पी सुमोद के पास सबसे कम संपत्ति है, करीब 9.9 लाख रुपये की संपत्ति। 

महज 11 महिला विधायक

यदि शिक्षा के स्तर की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक 61 प्रतिशत विधायक स्नातक या उससे अधिक शिक्षित हैं। इसके अलावा 36 प्रतिशत ने कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई की है। वहीं विधानसभा में महिलाओं की संख्या भी कम है। महज 11 महिला विधायक ही हैं। 

ये भी पढ़ें

By-election 2026: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

Published on:
19 Mar 2026 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर