राष्ट्रीय

भारत की धरती पर कदम रखते ही यह अफगानी सांसद फूट-फूटकर रोने लगा, कहा- अब सब कुछ जीरो हो गया

विमान से बाहर आने के बाद इसमें सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों समेत 168 लोग सवार थे। इस विमान से उतर अफगानिस्तान के संासद नरेंद्र सिंह खालसा ने बाहर आकर पत्रकारों से बात की।  
less than 1 minute read
kabul.jpg

नई दिल्ली।

तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। इसके बाद से वहां हालात बदतर हुए जा रहे हैं। सभी देश वहां फंसे अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अफगानिसतान की राजधानी काबुल से उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना का विमान रविवार को गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा।

विमान से बाहर आने के बाद इसमें सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों समेत 168 लोग सवार थे। इस विमान से उतर अफगानिस्तान के संासद नरेंद्र सिंह खालसा ने बाहर आकर पत्रकारों से बात की। इस बीच वह कई बार भावुक हुए और फफक कर रो पड़े।

पत्रकारों ने जैसे ही नरेंद्र सिंह से पूछा कि एक सांसद के तौर पर अपना मुल्क छोडऩा कितने दुख की बात है। इसका जवाब देने से पहले नरेंद्र सिंह फूट-फूटकर रोने लगे। पत्रकारों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा, आप एक दिन जरूर अपने घर जाएंगे। रोइए मत। इसके बाद खालसा ने कहा, यही तो रोना है, जिस अफगानिस्तान में हम पीढिय़ों से रह रहे हैं, वहां ऐसा नहीं देखा था। सब कुछ खत्म होकर जीरो हो गया। बीस साल जो सरकार बनी वह खत्म हो गई। खालसा तमाम कोशिशों के बाद भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे।

बता दें कि अब तक अफगानिस्तान से करीब 300 नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत इस समय ताजिकिस्तान और कतर के रास्ते अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर रहा है। अफगानिस्तान पर करीब बीस साल बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबान को सत्ता सौंपकर देश छोडक़र भाग गए।

Updated on:
22 Aug 2021 02:39 pm
Published on:
22 Aug 2021 02:33 pm
Also Read
View All
‘छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट? यह उनकी गरिमा पर हमला है’, राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

‘झारखंड में बच्चे सुरक्षित नहीं, राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें?’ JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर FIR, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली-मुंबई में एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

‘राहुल गांधी महिला अधिकारों के चैंपियन नहीं, हिंदू विरोधी हैं’, मनुस्मृति विवाद पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा