31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालिबान अब दिखा रहा अपना असली चेहरा, भारत संग व्यापार पर लगाई रोक, ड्राई फ्रूट्स समेत कई चीजें हो सकती हैं महंगी

भारत के लिए आयात पाकिस्तान के ट्रांजिट रास्ते के जरिए होता है। फिलहाल तालिबान ने पाकिस्तान के लिए जाने वाले सभी मालवाहकों को रोक दिया है। सहाय ने बताया कि कुछ उत्पाद अंतराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के रास्ते भेजे जाते हैं। यह मार्ग अब भी काम कर रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 19 Aug 2021, 1:41 PM IST

mt.jpg

नई दिल्ली।

अफगानिस्तान में सत्ता संभालने के बाद तालिबान ने अपनी करतूतें दिखानी शुरू कर दी हैं। भारत संग रिश्तों की कड़ी के पहले चरण में व्यापार पर रोक लगा दी गई है। इससे अब न तो अफगानिस्तान को कुछ निर्यात किया जा सकेगा और न ही वहां से कोई चीज आयात हो सकेगी। फिलहाल इसका असर बाजार में ड्राई फ्रूट्स पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ड्राई फू्रट्स के दाम बढ़ सकते हैं।

व्यापार पर रोक लगाने के बाद भारत में आयातकों का माल अटक गया है। एक अनुमान के अनुसार इसकी कीमत करीब तीन सौ करोड़ रुपए तक हो सकती है। वहीं, भारतीय व्यापारियों की ओर से एडवांस में दी गई रकम भी फंस गई है।

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के नेता भाग गए और वहां की सेना बिना लड़े हार गई, हम अपने बेटे-बेटियों को लडऩे-मरने क्यों भेजे- बिडेन

भारतीय निर्यात संगठन महासंघ यानी एफआईईओ के महानिदेशक डॉ. अजय सहाय के मुताबिक, हम अफगानिस्तान में चल रहे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। भारत के लिए आयात पाकिस्तान के ट्रांजिट रास्ते के जरिए होता है। फिलहाल तालिबान ने पाकिस्तान के लिए जाने वाले सभी मालवाहकों को रोक दिया है। सहाय ने बताया कि कुछ उत्पाद अंतराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के रास्ते भेजे जाते हैं। यह मार्ग अब भी काम कर रहा है। दुबई के रास्ते भेजे जाने वाले उत्पाद भी अभी जारी हैं।

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में तालिबान को मान्यता दें या नहीं, इसको लेकर भारत वेट एंड वॉच की स्थिति में!

अफगानिस्तान को भारत चीनी, दवा, कपड़े, चाय, कॉफी, मसाले और ट्रांसमिशन टॉवर की आपूर्ति करता है। अफगानिस्तान से ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स के अलावा प्याज और गोंद आयात होता है। बता दें कि भारत-अफगानिस्तान के व्यापारिक साझेदारों में भारत तीन शीर्ष देशों में शामिल है। इस साल अब तक 83.5 करोड़ डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार हुआ है दोनों देशों के बीच। इसमें भारत ने 51 करोड़ डॉलर की वस्तुओं का आयात किया है।