राष्ट्रीय

‘बीजेपी को हराना है तो हमारे दरवाजे खुले हैं’, अखिलेश-कांग्रेस की खींचतान के बीच AIMIM का बड़ा ऑफर, सियासी हलचल हुई तेज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की खींचतान पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव को घेरा। साथ ही AIMIM-ASP गठबंधन और बीजेपी की 'बी टीम' के आरोपों पर भी जवाब दिया।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 5:15 PM IST
Shadab Chauhan on SP Congress Seat Sharing
AIMIM ने विपक्षी दलों को दिया ऑफर (Photo-IANS)

AIMIM on SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आगामी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इस पर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने दोनों पार्टियों के बीच जारी खींचतान पर तंज कसा है।

AIMIM-ASP गठबंधन को लेकर क्या बोले चौहान

इस दौरान उन्होंने AIMIM-ASP के गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि हमने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है और गठबंधन में अब तक किसी तरह के विवाद या झगड़े की खबर सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के लोगों की सरकार बनाना है।

कुर्सी के लिए लड़ रहे सपा-कांग्रेस के नेता

AIMIM प्रवक्ता ने सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चल रही खींचतान पर  निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों में लोगों की सेवा के बजाय कुर्सी हासिल करने की लड़ाई चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव बार-बार कांग्रेस का अपमान कर रहे हैं। समझ नहीं आता कि कांग्रेस इसे क्यों बर्दाश्त कर रही है।

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के दरवाजे खुले- AIMIM प्रवक्ता

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी पार्टी के उन नेताओं को भी अपमानित कर रहे हैं, जो टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर वे अपमान सहना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वास्तव में बीजेपी को हराना चाहते हैं, उनके लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के दरवाजे खुले हैं।

'बीजेपी की बी टीम' कहने पर सपा को दिया जवाब

वहीं इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से AIMIM को बीजेपी की 'बी टीम' बताए जाने पर शादाब चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कौन गुजराती ढोकला खाता है और कौन बीजेपी की 'बी टीम' है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ कथित अन्याय और उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर सवाल खड़े किए। चौहान ने आरोप लगाया कि जब मुस्लिम परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए, कानूनों का दुरुपयोग हुआ और मस्जिदों को तोड़ा गया, तब सपा के नेता कहां थे?

उन्होंने कहा कि देशभर में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई हो रही है, लेकिन अखिलेश यादव और डिंपल यादव के घरों तक इन एजेंसियों की कार्रवाई नहीं पहुंचती।

Updated on:
22 Nov 2026, 5:15 PM IST
Published on: