राष्ट्रीय

Air Pollution In Delhi-NCR: बिगड़ते हालात के बीच कहीं बंद तो कहीं लगी रोक, जानिए 15 अहम अपडेट

Air Pollution In Delhi-NCR राजधानी में एक्सपर्ट्स ने बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने को भी कहा है। जब तक जरूरी काम ना हो घर से बाहर ना निकलने की भी सलाह दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य के साथ केंद्र सरकारें भी कड़े कदम उठा रही है। राजधानी के साथ-साथ सटे इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यही वजह है कि कहीं बंद तो कहीं कई पाबंदियां लगाई गई है
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2021, 12:12 PM IST
Air Pollution In Delhi-NCR
Air Pollution In Delhi-NCR

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ( Air Pollution In Delhi NCR ) ने लोगों की जीना मुहाल कर दिया है। दिवाली के बाद से हवा में घुल रहा जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदूषण का आलम यह है कि अब लोग कोरोना की बजाय प्रदूषण के चलते बीमार पड़ रहे हैं।

राजधानी में एक्सपर्ट्स ने बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने को भी कहा है। जब तक जरूरी काम ना हो घर से बाहर ना निकलने की भी सलाह दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य के साथ केंद्र सरकारें भी कड़े कदम उठा रही है। राजधानी के साथ-साथ सटे इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यही वजह है कि कहीं बंद तो कहीं कई पाबंदियां लगाई गई है। 15 अपडेट के जरिए जानते हैं कहां क्या बंद और कहां पर पाबंदियां लागू की गई हैं।

वायु प्रदूषण की मार से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर को गुरुवार को भी खास राहत नहीं मिली। हवा की गुणवत्ता का स्तर 'बेहद खराब' रही। यहां गुरुवार सुबह AQI स्तर 362 था। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक इसका कोई खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है।

वायु प्रदूषण से जुड़े 15 अहम अपडेट

1. अगले आदेश तक राजधानी में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
2. सरकारी दफ्तरों में 100 फीसदी तो निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम
3.बिना गैस से चलने वाले सभी उद्योग पर लगी रोक
4. दिल्ली में 21 नवंबर तक सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक
5. दिल्ली में मेट्रो और बसों में खड़े होकर यात्रा की अनुमति होगी
6. दिल्ली में जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य ट्रकों की एंट्री बैन कर दी गई है
7.एंटी स्मॉग गन और पानी का छिड़काव करने वाली मशीनों के इस्तेमाल को बढ़ाने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों में दिन में तीन बार होगा छिड़काव
8. सड़क किनारे कंस्ट्रक्शन से जुड़ा मलबा फेंकने वाले व्यक्ति या संस्था पर लगेगा भारी जुर्माना
9. राजधानी में वाहन प्रदूषण सर्टिफिकेट की सघन जांच होगी, ट्रैफिक पुलिस को स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने का आदेश
10. दिल्ली में पेट्रोल की 15 और डीजल की 10 साल पुरानी गाड़ियां सड़कों पर नहीं चलेंगी
11. दिल्ली के 300 किमी के दायरे में आने वाले 11 में से 6 थर्मल पावर प्लांट 30 नवंबर बंद, सिर्फ 5 प्लांट में ही होगा काम
12. नोएडा और मुजफ्फरनगर में भी 21 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद, सभी दफ्तर भी 50 फीसदी कर्मचारी के साथ खुलेंगे
13. पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों पर 2.5 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा
14. गुरुग्राम में केवल गैस कॉनेटिविटी वाले उद्योगों को गैस पर संचालित करने की इजाजत, अनाधिकृत ईंधन का उद्योगों में प्रयोग वर्जित रहेगा
15. केंद्र सरकार ने वर्क फ्रॉम होम से किया इनकार, कार पूलिंग जैसे अन्य विकल्पों पर जोर

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम