राष्ट्रीय

आम नहीं, ‘अरबपति’ पार्टी है AAP: अजय माकन का बड़ा हमला, सांसदों की 818 करोड़ की नेटवर्थ का किया खुलासा

Punjab Rajya Sabha Crisis: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि जब मैं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ रहा था तो मैंने AAP के 7 सांसदों के एफिडेविट निकाले, जो अब BJP में जा चुके हैं।

2 min read
Apr 27, 2026
Ajay Maken

Ajay Maken Press Conference AAP: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष और दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की B टीम है। AAP के नेता देशद्रोही हैं और अब AAP को अपना नाम बदलकर अरबपतियों की पार्टी रख लेना चाहिए। जब 2017 में दिल्ली का राज्यसभा चुनाव हो रहा था, उस दौरान हमारे नेता सुशील गुप्ता ने मुझसे कहा कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें

Excise policy case: ‘ऑप्शन ही क्या बचा है,’ अरविंद केजरीवाल के सत्याग्रह वाले ऐलान पर आतिशी ने दिखाया समर्थन

धन के आधार पर राज्यसभा भेजती है AAP

उन्होंने कहा कि AAP मुझे राज्यसभा सदस्य बना रही है। मेरी पूरी बात हो चुकी है, सारी सेटिंग हो चुकी है। इस पर मैंने कहा कि वहां पहले से ही राज्यसभा के कई उम्मीदवार हैं, आपको कैसे बनाएंगे? लेकिन सुशील गुप्ता नहीं माने, उन्होंने AAP जॉइन कर ली और आखिर में AAP ने सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेज दिया। इसलिए मैं यही कहना चाहता हूं कि AAP ऐसी पार्टी है, जिसने योग्य लोगों को राज्यसभा न भेजकर धनकुबेरों को धन के आधार पर संसद में भेजा है।

AAP के 7 सांसदों की नेटवर्थ 818 करोड़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि जब मैं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ रहा था तो मैंने AAP के 7 सांसदों के एफिडेविट निकाले, जो अब BJP में जा चुके हैं। उनके एफिडेविट देखे तो पता चला कि प्रति राज्यसभा सांसदों की औसतन नेटवर्थ 818 करोड़ 50 लाख 35 हजार 420 रुपए है।

केजरीवाल ने मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित को किया बदनाम

कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा, ये कहां से आम आदमी पार्टी है? असल में ये अरबपतियों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे डॉ. मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित जैसे बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेटर के साथ काम करने का मौका मिला है। हमने 21वीं सदी में ऐसा एडमिनिस्ट्रेटर नहीं देखा है, लेकिन फिर भी AAP और अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, उन्हें बदनाम करने की साजिश की।

जहां कांग्रेस-BJP की सीधी टक्कर, वहीं 'वोट काटने' पहुचती है AAP

अजय माकन ने कहा कि जब बीजेपी मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित के खिलाफ कुछ नहीं कर पा रही थी, तो उसने AAP के रूप में एक प्रोक्सी को आगे किया। अब AAP वहीं चुनाव लड़ती है, जहां कांग्रेस और BJP का सीधा मुकाबला होता है, जिससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जा सके। AAP और अरविंद केजरीवाल के चेहरे से ये मुखौटा पूरी तरह उतर गया है।

अलगाववादी ताकतों को खाद-पानी दे रही है BJP

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पंजाब में भाजपा को सिर्फ 6.6% वोट मिले और राज्यसभा में उनका 85.7% प्रतिनिधित्व हो गया। पंजाब की अलगाववादी ताकतें कहती हैं कि उनके लोगों को सुना नहीं जाता, उन्हें न्याय नहीं मिलता। आज BJP ने ठीक वही किया है, जो अलगाववादी ताकतें सिद्ध करना चाहती हैं। 2022 के पंजाब चुनाव में BJP को 6.6% वोट मिले थे, मतलब 117 में से उनके सिर्फ 2 विधायक थे

उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान में राज्यसभा को काउंसिल ऑफ स्टेट्स कहा जाता है, क्योंकि राज्यों से विधायक अपने प्रतिनिधि चुनकर राज्यसभा में भेजते हैं। मतलब जिस अनुपात में लोगों ने वोट दिया होता है, उसी अनुपात में राज्यसभा में सांसद पहुंचते हैं। ऐसे में जिस राज्य में BJP को 6.6% वोट मिले थे, अब उन्हें राज्यसभा में 85.7% प्रतिनिधित्व मिल गया है। यानी पंजाब के अंदर 7 में से 6 सांसद BJP के हैं। नरेंद्र मोदी और BJP के नेता ये बात पंजाब की जनता को कैसे समझाएंगे?

ये भी पढ़ें

बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने खेला बड़ा दांव, बोले- ‘मैं इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा’
Updated on:
27 Apr 2026 03:56 pm
Published on:
27 Apr 2026 03:40 pm
Also Read
View All