राष्ट्रीय

प्लेन क्रैश के 2 महीने बाद उठा बड़ा सवाल, अजित पवार मामले में परिवार ने मांगा जवाब

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार प्लेन क्रैश के दो महीने बाद आखिर क्या हुआ? पूरा परिवार अब सरकार से जवाब मांग रहा है।

2 min read
Mar 28, 2026
ajit pawar
अजित पवार प्लेन क्रैश मामला (सोर्स: आईएएनएस)

Ajit Pawar Plane Crash Update: अजित पवार के प्लेन क्रैश को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन इस हादसे को लेकर सवाल अब भी थमने का नाम नहीं ले रहे। बारामती के पास हुए इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक बड़े नेता को छीन लिया, बल्कि कई अनसुलझे सवाल भी छोड़ दिए। शनिवार को परिवार और NCP-SP के नेताओं और परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और सरकार से जवाब मांगा।

उठे सवाल… NCP-SP पार्टी के लोगों ने क्या कहा?

NCP-SP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और पार्टी MLA रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मैसेज शेयर किए, जिसमें NCP के पुराने नेता के जाने पर दुख जताया गया।

सुले ने सोशल मीडिया X पर कहा, "हमारे प्यारे अजित दादा, महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी चीफ मिनिस्टर को हमें छोड़े हुए दो महीने हो गए हैं। अभी भी ऐसा लगता है जैसे दादा यहीं हमारे बीच हैं। हमें आपकी याद आती है, दादा।"

अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने एक X पोस्ट में कहा, "दो महीने की यादें… यह प्यार और संघर्ष आखिर तक जारी रहेगा," उन्होंने #JusticeForAjitDada हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए एयर क्रैश की गहरी जांच की मांग पर जोर दिया। बता दें रोहित पवार ने बार-बार इस घटना में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र NCP चीफ सुनील तटकरे ने भी एक वीडियो मैसेज जारी किया, जिसमें उन्होंने अजित पवार के साथ अपने जुड़ाव को याद किया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। वहीं अजित पवार के बेटे, जय पवार, बारामती में विद्या प्रतिष्ठान में उनके मेमोरियल पर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें एयर क्रैश के बाद से ही राजनीतिक खींचतान मची हुई है। परिवार अब जवाब मांग रहा है…

शरद पवार से मिले फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता

बारामती प्लेन क्रैश मामले में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली ने शरद पवार से मुलाकात की।
शिवकुमार माली ने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की और पूरे हादसे की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आना बहुत जरूरी है ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। वे निजी विमान से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें जनसभा को संबोधित करना था। लैंडिंग के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें पायलट और सह-पायलट समेत चार अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई थी। हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद से विमान दुर्घटना को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Updated on:
28 Mar 2026 07:09 pm
Published on:
28 Mar 2026 07:01 pm