
Akhilesh Yadav in Parliament: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल 2026 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार भी झुकती है, झुकाने वाला चाहिए। पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं के आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया। अखिलेश ने यह भी कहा कि सरकार सदन में बार-बार आश्वासन क्यों दे रही है जबकि उसे पहले ही ठोस कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया गया।
लोकसभा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे तो सदन के बाहर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा एक प्रधान को हटाकर आपने 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया। अखिलेश ने कहा कि छात्रों के आंदोलन और बढ़ते दबाव के कारण ही सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया और यही इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार तब ही लोगों की मांगें स्वीकार करती है जब उस पर दबाव बढ़ता है। उन्होंने किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून भी तब वापस लिए थे जब उसे जनता का दबाव महसूस हुआ और चुनाव नजदीक आए। अखिलेश ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन भी इसी तरह सरकार को अपने फैसलों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करने में सफल रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रों की बाकी मांगों को भी सरकार स्वीकार करेगी।
खबर अपडेट की जा रही है…