केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) के लिए दिए गए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
Amit Shah Commented on Mamata Banerjee and Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। अमित शाह ने राहुल गांधी के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देरी से एहसास हुआ है। राहुल गांधी से साथ-साथ अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) पर भी हमला बोला है।
अमित शाह ने कोलकाता में राहुल गांधी के बयान पर कहा कि उन्हें बहुत देरी से एहसास हुआ। शाह ने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, उन्हें पहले ही इसका एहसास हो जाना चाहिए था। राहुल गांधी के साथ ही अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।
अमित शाह ने 'X' पर लिखा- पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में परिवर्तन की ऐसी आंधी चली है, जिसमें सिंडिकेट और घुसपैठिए उड़ जाने वाले हैं। ममता सरकार अब चंद दिनों की मेहमान हैं। हिंगलगंज विधानसभा वासियों ने भी सरकारी नौकरियों में घूसखोरी, कारोबार में कटमनी और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाली ममता बनर्जी की करप्ट सरकार को सदा के लिए विदाई देने का संकल्प लिया है।
राहुल गांधी ने अपने 'X' अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने इस वीडियो में बीजेपी और ममता बनर्जी की आलोचना की है। राहुल गाधी ने कहा कि बंगाल से भाइयों और बहनों यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है। उन्होंने आगे कहा- मैं सबसे पहले आप लोगों को बताना चाहता हूं कि बीजेपी चुनाव चोरी करती है। बीजेपी ने हरियाणा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया है। SIR चुनाव चोरी करने का तरीका है। देश में कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा आपस में लड़ रही है।
राहुल गांधी ने आगे कहा- हमने 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में एक ही संदेश दिया था कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलो। बीजेपी बंगाल की संस्कृति, इतिहास और भाषा के विरोध में काम करती है। बीजेपी के नेता कहते हैं कि वन नेशन, वन लैंग्वेज और वन रिलीजन। इस देश में बहुत सारी भाषाएं, धर्म और विचारधाराएं हैं। हम भारतीय संविधान की रक्षा कर रहे हैं। बीजेपी संविधान को खत्म कर रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक साफ-सुथरी सरकार चलाई होती और बंगाल का ध्रुवीकरण न किया होता तो भाजपा को मौका नहीं मिलता। कांग्रेस पार्टी बीजेपी से लड़ती है। बीजेपी जानती है कि कांग्रेस ही उसे रोक सकती है। राहुल गांधी के इसी बयान पर अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है।