
Security Review Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंरिक सुरक्षा को लेकर संसद भवन में एक अहम समीक्षा बैठक ली है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और आईबी चीफ भी मौजूद हैं। गृहमंत्री शाह ने मंगलवार को भी दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच देर रात तक हाई लेवल मीटिंग ली थी। जिसमें गृह सचिव और IB चीफ के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। गृहमंत्री की हाई लेवल मीटिंग से बड़े फैसले की हलचल के संकेत है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल देश के संवेदनशील व सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद भवन पहुंचे। वे गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में सीमाओं की सुरक्षा, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और सामरिक मामलों पर विस्तृत रणनीति तैयार करने को लेकर चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, देशद्रोहियों अब तुम्हारे दिन गिने-चुने रह गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह का कल रात तक संसद भवन में रहना और आज काफी समय बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का संसद आना-इसका मतलब साफ है, देशद्रोहियों के लिए बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में मंगलवार देर रात तक गृह सचिव, आईबी प्रमुख और कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, इस बैठक के बाद कुछ बड़ा होने की अटकलें तेज हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद भवन में आयोजित बैठक में देश में मौजूदा आंतरिक सुरक्षा को लेकर आलाधिकारियों से फीडबैक लिया। बैठक में गृह सचिव, IB चीफ और सभी अर्ध सैनिक बलों के डीजी मौजूद हैं। कॉकरोच जनता पार्टी- सीजेपी की ओर से फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी के बाद इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। भविष्य में दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में संभावित हुड़दंग को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा हो रही है।