राष्ट्रीय

1984 सिख दंगों की बरसी पर अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जख्मों पर नमक छिड़क रहे राहुल गांधी

Amit Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1984 के दंगों के दिन रैली आयोजित करके सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया और पंजाब की धरती से इसकी निंदा की।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 4:39 PM IST
Union Home Minister Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो-IANS)

Amit Shah: दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने 1-2-3 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित कर दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

शाह ने राजीव गांधी के बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कभी बयान दिया था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। अब उनके बेटे राहुल गांधी ने आज दिल्ली में बड़ी रैली की है।

रैली की तारीख पर सवाल

अमित शाह ने चंड़ीगढ में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आज दिल्ली में बड़ी रैली की है। उनके मुताबिक भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस से अपील की थी कि 1, 2 और 3 नवंबर को रैली न करें। ये वही तारीखें हैं, जब 1984 में सिख विरोधी दंगे हुए थे। भाजपा का कहना था कि इससे सिख समुदाय की माताओं, बहनों और बच्चों की भावनाएं आहत होंगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस फिर भी अपनी जिद पर अड़ी रही और आज ये रैली निकाली है।

विदेशी आदेश का लगाया आरोप

शाह ने आरोप लगाया कि रैली उसी दिन करने का आदेश विदेश से आया, जिस दिन हजारों सिखों को जिंदा जलाया गया था। उन्होंने कहा कि गुरुओं की इस धरती से मैं इस घृणित प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं। भारत और पंजाब इसे कभी नहीं भूलेगा।

विपक्ष की भूमिका पर निशाना

शाह ने पूरे विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना, अराजकता फैलाना, नकारात्मकता फैलाना, संसद का कामकाज रोकना और संसद के मुद्दों को सड़क पर ले जाकर हंगामा करना, यह इंडिया गठबंधन की आदत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यही आदत जारी रही तो अगले पांच साल भी विपक्ष में बैठना पड़ेगा।

मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज

इससे पहले इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित की थी। शाह ने इस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह साल से यानी तीन चुनावों से कांग्रेस लगातार हार रही हैं। सोनिया जी का बेटे को प्रधानमंत्री बनते देखने का सपना अधूरा है। अब उन्होंने मॉक पार्लियामेंट का नया तरीका निकाला है। शाह ने राहुल के लिए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो जिंदगी भर मॉक पार्लियामेंट में ही रहिए, क्योंकि आपका नंबर कभी नहीं आने वाला।

Updated on:
1 Nov 2026, 4:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रामलीला मैदान की रैली के बाद केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शाह को जनता ने दिया साफ संदेश

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

INDIA Bloc Rally: ‘पूरे देश को जम्मू-कश्मीर बनाने की कोशिश’, महबूबा मुफ्ती ने विपक्ष की रैली में ऐसा क्यों कहा?

मुंबई लिफ्ट हादसे में 11 साल के मासूम की मौत, 3 महीने बाद सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर FIR

रामलीला मैदान की महारैली में गरजे राहुल गांधी: बोले- हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, ज्ञानेश कुमार पर होगी कार्रवाई