राष्ट्रीय

अब दक्षिण पर नज़र: अमित शाह आज से केरल के दो दिवसीय दौरे पर, दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे भाग

Amit Shah Kerala Visit: गृह मंत्री अमित शाह आज से केरल की दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2022, 7:05 AM IST
amit_shah.jpg
Amit Shah will Kerala Visit will take part in Southern Zonal Council meeting

Amit Shah Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल-कर्नाटक दौरे के साथ-साथ कल से गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का दो दिवसीय केरल दौरा शुरू हो रहा है। केंद्रीय गृह अमित शाह आज से केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे केरल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गृह मंत्रालय की ओर से अमित शाह के केरल दौरे की जानकारी साझा की गई है। इसके अनुसार कल यानि की शनिवार को अमित शाह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद (Southern Zonal Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में दक्षिण भारतीय राज्यों के बीच नदी जल बंटवारे, तटीय सुरक्षा, संपर्क और साझा हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इस बैठक में मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सदस्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य तौर पर नदी जल बंटवारे, तटीय सुरक्षा, कनेक्टिविटी, बिजली और साझा हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।


दरअसल स्थापित प्रक्रिया और परंपरा के अनुसार, क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले परिषद की स्थायी समिति की एक बैठक होती है, जिसमें परिषद के समक्ष रखे जाने वाले एजेंडे पर विचार किया जाता है। क्षेत्रीय परिषदें एक या अधिक राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों या केंद्र तथा राज्यों के बीच के मुद्दों पर व्यवस्थित तरीके से चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन केरल पहुंच चुके हैं।


दक्षिण क्षेत्रीय परिषद (Southern Zonal Council) में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले आठ वर्षों में क्षेत्रीय परिषदों और इसकी स्थायी समितियों की बैठकों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है। इसके अलावा अमित शाह कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के कोचिन में पहले स्वदेशी पोत आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना को समर्पित किया।

Updated on:
3 Sep 2022, 7:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड

Rahul Gandhi Rally Delhi: दिवाली की खरीदारी के बीच रैली की तारीख बदलने की मांग, सोनिया गांधी को व्यापारियों ने लिखी चिट्ठी

IDBI बैंक के निजीकरण पर बरसे राहुल गांधी, बोले- कनाडाई कंपनी को बेच रही सरकार, खत्म हो जाएगा आरक्षण

SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया