राष्ट्रीय

बेटी की शादी में अनंत सिंह के घोड़े की भी होगी रेस, जीतने वाले को मिलेगी Thar, खुद करा रहे प्रैक्टिस

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में होगी खास घुड़दौड़। रेस जीतने वाले को मिलेगी महिंद्रा थार, जबकि दूसरे और तीसरे विजेता को बाइक और स्कूटर दिया जाएगा। अनंत सिंह भी अपने घोड़े को रेस में उतारेंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 10:29 AM IST
Anant Singh Daughter Wedding
Anant Singh Daughter Wedding: Photo AI

Anant Singh Daughter: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसकी चर्चा शादी से ज्यादा हो रही है। 25 नवंबर को होने वाले समारोह में खास घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से घोड़े और घुड़सवार हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। रेस जीतने वाले को महिंद्रा थार मिलेगी, जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले को बाइक और तीसरे स्थान वाले को स्कूटर दिया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अनंत सिंह खुद भी अपना घोड़ा इस मुकाबले में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। वह सुबह-शाम घोड़े को अभ्यास करा रहे हैं।

शादी से ज्यादा क्यों हो रही है इस घुड़दौड़ की चर्चा?

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश के साथ तय हुई है। ऋषिकेश ने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। वहीं, शिवांगी ने भी एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। शादी के जश्न के बीच, अनंत सिंह ने एक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस रेस में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग कोनों से नामी-गिरामी घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ मोकामा पहुंचना शुरू हो चुके हैं।

विजेता के लिए थार, बाकियों के लिए बाइक और स्कूटी

इस मुकाबले की सबसे बड़ी बात इसमें मिलने वाले इनाम हैं। अनंत सिंह ने घोषणा की है कि जो घोड़ा और घुड़सवार इस रेस में पहला स्थान लाएगा, उसे कंपनी की तरफ से महिंद्रा थार गिफ्ट की जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, जो प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहेंगे, उन्हें मोटरसाइकिल दी जाएगी और तीसरे नंबर पर आने वाले घुड़सवार को स्कूटी इनाम में मिलेगी।

खुद सुबह-शाम घोड़े की प्रैक्टिस करा रहे हैं अनंत सिंह

इस पूरे मुकाबले में अनंत सिंह सिर्फ इसके आयोजक बनकर नहीं बैठे हैं, बल्कि वह खुद मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
घुड़सवारी और कुश्ती के शौकीन अनंत सिंह इन दिनों अपने घोड़े को खुद तैयार करने में जुटे हैं। वह खुद सुबह और शाम घोड़े की प्रैक्टिस के वक्त मैदान पर मौजूद रहते हैं। घोड़े की चाल, उसकी रफ्तार और अभ्यास पर उनकी पैनी नजर है। उनका मानना है कि उनका घोड़ा भी इस रेस में कड़ी टक्कर देगा।

कई बीघा जमीन पर तैयार हो रहा है मैदान

इस हॉर्स रेस के लिए मोकामा में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। आयोजकों की तरफ से कई बीघा जमीन में एक बड़ा और शानदार मैदान तैयार कराया जा रहा है, ताकि घोड़ों को दौड़ने में कोई दिक्कत न हो। देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे बेहतरीन नस्ल के घोड़े जब इस मैदान पर उतरेंगे, तो मुकाबला वाकई देखने लायक होगा।

Updated on:
13 Nov 2026, 10:29 AM IST
Published on: