राष्ट्रीय

‘हम टिकट कभी नहीं मांगे, नीतीश जी अपने साथ पार्टी भी लेकर चले गए’, जदयू से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बयान

Bihar Politics: जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह ने नीतीश कुमार का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी अपने साथ पार्टी भी ले गए और चुनाव में जदयू का भविष्य साफ हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 11:12 AM IST
Anant Singh
मोकामा विधायक अनंत सिंह। (फोटो- ANI)

जदयू से निकाले जाने के बाद भी मोकामा विधायक अनंत सिंह का पूर्व सीएम नीतीश कुमार के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ है। पार्टी की कार्रवाई के बाद उन्होंने खुलकर कहा है कि नीतीश कुमार के अलावा पार्टी में कोई और नेता आज तक नहीं हुआ।

जदयू से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों पर भड़ास निकाली। उन्होंने खुलकर कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं है। जनता भगवान के समान है और पार्टी ने जो भी कदम उठाया है, वह सही फैसला है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। यह पार्टी नीतीश कुमार की थी और सारे फैसले वे खुद ही लेते थे। अब पार्टी में बचा ही क्या है?

'नीतीश जी अपने साथ पार्टी भी ले गए'

अनंत सिंह ने सवाल किया कि पार्टी में शुरू से किसने योगदान दिया है? पार्टी ने मुझे निकाल दिया है, लेकिन उन लोगों ने क्या किया है? जिन्होंने यह एक्शन लिया। नीतीश कुमार अब यहां नहीं हैं। पार्टी उनकी थी और वे चले गए हैं, तो पार्टी भी खत्म हो गई है। नीतीश जी अपने साथ पार्टी को भी लेकर चले गए हैं।

'चुनाव हो तो पता चल जाएगा'

मोकामा विधायक ने गुस्से में यह तक कह दिया कि जदयू को अब 10 सीट भी मुश्किल से जीत पाएगी। यह नहीं पता कि मुझे पार्टी से निकालने का आदेश किसने दिया; शायद वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने पार्टी पर कब्जा कर लिया है। मैं अपनी खुद की पार्टी को मजबूत करूंगा। मुझे लगता है कि JDU का कोई भविष्य नहीं है। चुनावों के दौरान यह साफ हो जाएगा।

एमएलसी चुनाव में जनसुराज का समर्थन करने पर हुआ एक्शन

बता दें कि बिहार एमएलसी चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन करने को लेकर अनंत सिंह को जदयू से छह साला के लिए बाहर किया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी ने निष्काषित कर दिया है।

पिछले कई दिनों से अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। मोकामा विधायक खुलकर यह कह रहे थे कि जिस शख्स ने विधानसभा चुनाव के दौरान मेरे खिलाफ माहौल बनाया, मैं उसे किसी भी कीमत पर जीतने नहीं दूंगा।

Updated on:
25 Oct 2026, 11:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
18 साल तक नीरज कुमार ने मुझे गाली दी, तब पार्टी कहां थी? JDU से निकाले जाने के बाद भड़के अनंत सिंह

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया से डिलीट की पीएम मोदी-अदाणी पर बनी डॉक्युमेंट्री, बोले- आग तो पहले ही भड़क चुकी है

‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं, फिर मुझ पर हमला क्यों?’ टाइगर श्रॉफ अब भी सदमे में, 11 लोग गिरफ्तार

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल, जयराम रमेश ने पूछा- 105 घटनाओं के बाद भी बड़े जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

‘ड्रग्स कार्टेल के ताबूत में आखिरी कील ठोकने तक प्रहार करेंगे’- अमित शाह, 3 राज्यों में ऑपरेशन ट्राइडेंट, 18 गिरफ्तार