Operation Trident: देश में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ कार्रवाई की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, 38 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ, 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।