राष्ट्रीय

20 KG चांदी, 2.5 KG सोना और करोड़ों की जमीन, रिटायर इंजीनियर के घर पर छापे के दौरान ACB अधिकारियों के उड़े होश

आंध्र प्रदेश में ACB ने पंचायत राज विभाग के रिटायर्ड अधिकारी कल्लेपल्ली श्रीनिवास राव के ठिकानों पर छापेमारी कर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा किया। कई शहरों में एकसाथ हुई कार्रवाई में भारी नकदी, सोना-चांदी और जमीन के दस्तावेज जब्त किए गए, जबकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Feb 06, 2026
ACB ने रिटायर इंजीनियर के ठिकानों पर मारा छापा (Photo-X)

Andhra Pradesh ACB Raid: आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पंचायत राज विभाग के रिटायर अधिकारी कल्लेपल्ली श्रीनिवास राव के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। वहीं शुरुआती जांच में सामने आया कि उनकी संपत्ति घोषित आय के मुकाबले कई गुना अधिक है।

ये भी पढ़ें

Bengal Politics: वाम मोर्चा और कांग्रेस की ‘एकला चलो’ से क्या ममता को होगा फायदा?

ACB ने मारा छापा

बता दें कि श्रीनिवास राव 1990 से विभाग में सेवाएं दे रहे थे और 31 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम से सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (SE) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दरअसल, विश्वसनीय सूचना के आधार पर ACB ने एक साथ विशाखापत्तनम, सलूरू और हैदराबाद में श्रीनिवास राव, उनके परिजनों और करीबी सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। 

अधिकारियों के मुताबिक यह छापा राज्य की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के सख्त रुख का साफ संदेश जाता है।

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

ACB अधिकारियों ने तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, जेवरात, जमीन और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने ढाई किलो सोना, 20 किलो चांदी, 61.87 लाख रुपये नकद और करोड़ों की जमीन के कागजात बरामद किए हैं। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

ACB ने श्रीनिवास राव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर विशेष ACB कोर्ट, विशाखापत्तनम में पेश किया जाएगा। जल्द ही चिन्हित बैंक लॉकर खोले जाएंगे, जिससे संपत्ति का असली आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

पूरे राज्य में तेज हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आंध्र प्रदेश में ACB ने राजस्व, न्यायिक और इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति और रिश्वतखोरी के मामलों में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के समय भी पूर्व सेना अधिकारी की किताब के पब्लिश होने पर लगा था बैन, नेहरू की थी आलोचना

Updated on:
06 Feb 2026 11:42 am
Published on:
06 Feb 2026 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर