राष्ट्रीय

अंगकिता दत्ता मामला : श्रीनिवास के बेंगलुरु घर पर असम पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, हिमंत बिस्वा और सूरजेवाला भिड़े

Angkita Dutta case भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास पर असम इकाई की निलंबित युवा कांग्रेस प्रमुख अंगकिता दत्ता ने दिसपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए असम पुलिस श्रीनिवास बेंगलुरु के घर पहुंचें। पर कोई नहीं मिला तो घर बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। इस मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद रणदीप सूरजेवाला के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2023, 1:47 PM IST
assam_police.jpg
अंगकिता दत्ता मामला : श्रीनिवास के बेंगलुरु घर पर असम पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, हिमंत बिस्वा और सूरजेवाला भिड़े

भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास को गिरफ्तार करने के लिए असम पुलिस की एक टीम रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंची। पर घर में कोई सदस्य नहीं मिला तो असम पुलिस ने बी. वी. श्रीनिवास के घर नोटिस के बाहर चस्पा कर दिया है। और एक नोटिस उनके मूल स्थान भी भेजा दिया है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि, असम पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है। कृपया आरोपी को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें। इस मामले में कांग्रेस सांसद रणदीप सूरजेवाला ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा तंज कसा। उन्होंने कहाकि, वह (असम CM) कभी पवन खेड़ा, कभी श्रीनिवास बी. वी और कभी किसी और को गिरफ़्तार करना चाहते हैं। वे ऐसा इसलिए कर रहे क्योंकि कभी एक बार PM मोदी ने उनको शरदा मामला में गिरफ़्तार करना चाह रहे थे और इसलिए वे भाजपा में शामिल हो गए। उनकी बातों पर ज़्यादा ध्यान न दीजिए।

घर के बाहर नोटिस चस्पा किया

भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास बेंगलुर स्थित आवास पर पहुंचने के बाद गुवाहाटी के संयुक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (ओपीएस) थुबे प्रतीक विजय कुमार ने कहाकि, हम आरोपी बी. वी. श्रीनीवास के घर नोटिस देने आए थे। क्योंकि घर पर कोई मौजूद नहीं था इसलिए हमने नोटिस उनके ज्ञात घर के बाहर चस्पा कर दिया है और एक नोटिस उनके मूल स्थान भी भेजा है। FIR के मुताबिक, आरोपी पिछले 6 महीने से पीड़ित को प्रताड़ित, दुर्व्यवहार और यौन शोषण कर रहा था।

पेश होने के लिए समय दिया - प्रतीक विजय कुमार

प्रतीक विजय कुमार ने आगे कहाकि, हमने उनको नोटिस दे दिया है और उनको जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समय दिया है। जब वह आएंगे तब उनका बयान दर्ज़ करेंगे और अन्य विवरण की जानकारी लेंगे जो जांच में मदद करेगी। हमने सारी क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किया है। हमने कार्नाटक पुलिस को पहले ही बता दिया था।

कानून के अनुसार काम कर रही है असम पुलिस - असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहाकि, असम पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है। वे वर्तमान में आईपीसी की धारा 354 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दर्ज मामले की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस के भीतर सुरक्षित वातावरण की कमी के लिए मुझे दोष देना अनुचित है। महिला कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी। कृपया आरोपी को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें।

अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

असम इकाई की निलंबित युवा कांग्रेस प्रमुख अंगकिता दत्ता ने बी.वी. श्रीनिवास के खिलाफ दिसपुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509, 294, 341, 352, 354, 354ए और 506 के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। श्रीनिवास को पकड़ने के लिए असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम कर्नाटक भेजी गई है।

Updated on:
23 Apr 2023, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे