30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, बोले – ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं

Pawan Khera arrest कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली के द्वारका कोर्ट में पेश किया। और ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाने की योजना है। इस घटना की कांग्रेस नेता सहित तमाम विपक्षी दलों ने निंदा की। सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत मिल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Feb 2023, 3:44 PM IST

pawan_khera.jpg

Supreme Court Pawan Khera Interim bail असम पुलिस ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, पवन खेड़ा को दिल्ली के द्वारका कोर्ट में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा। असम पुलिस के अनुसार, पवन खेड़ा के खिलाफ दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज है। असम पुलिस के अधिकारी ने कहा, पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया था। और असम पुलिस के अधिकारी स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद उन्हें असम ले जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि, पवन खेड़ा को असम अधिकारियों के अनुरोध के बाद विमान में सवार होने से रोक दिया गया था। पवन खेड़ा को फ्लाइट में चढ़ने से रोकने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। इस पर कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कहाकि, ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं। इसके अलावा भी कांग्रेस के कई नेता भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। साथ ही समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, कांग्रेस नेता(पवन खेड़ा) के साथ जो किया गया वो निंदनीय है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

पवन खेड़ा का कसूर क्या है? : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहाकि, हेमंत बिस्वा सरमा जी ने असम में एक फर्जी FIR दर्जकर पवन खेड़ा को गिरफ्तार करवाया है। पवन खेड़ा का कसूर क्या है? हम इसके खिलाफ कानूनी तरीके और राजनीतिक तरीके से लड़ेंगे।

ये घटना दुनियाभर में हमारे देश की बदनामी करवाएगी : अशोक गहलोत

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने भी कहाकि, पवन खेड़ा को प्लेन से जिस रूप से निकाला गया, इसकी जितनी निंदा करें वो कम है। ये घटना दुनियाभर में हमारे देश की बदनामी करवाएगी। देश में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और तनाव, हिंसा बढ़ती जा रही है।

BJP कानून नहीं मानती : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, कांग्रेस नेता (पवन खेड़ा)के साथ जो किया गया वो निंदनीय है। इस तरह की कार्रवाई तब की गई जब वो विमान में बैठने जा रहे थे। ये बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है क्योंकि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था। BJP कानून नहीं मानती।

यह भी पढ़े - Video : पवन खेड़ा ने ली पीएम मोदी की चुटकी, बोले - नाम भले दामोदर दास हो पर काम गौतम दास का करते हैं