30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
Video : पवन खेड़ा ने ली पीएम मोदी की चुटकी, बोले – नाम भले दामोदर दास हो पर काम गौतम दास का करते हैं
Play video

Video : पवन खेड़ा ने ली पीएम मोदी की चुटकी, बोले – नाम भले दामोदर दास हो पर काम गौतम दास का करते हैं

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चाहे जानकर चुटकी ली हो या फिर भूलवश पीएम मोदी के पिता का नाम गलत बोला। पवन खेड़ा ने कहाकि, अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में संसद में चर्चा से क्यों भागते हो। जेपीसी की मांग से क्यों डरते हो। जब नरसिम्हा राव जेपीसी बना सकते है। जब अटल बिहारी वाजेपई जेपीसी बैठा सकते हैं। तो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा यहीं अटक गए। और पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा नाम लेने पर उन्होंने कहाकि, नरेंद्र गौतम दास...Sorry। नरेंद्र दामोदर दास मोदी को क्या प्राब्लम है। फिर थोड़ा रुक कर उन्होंने तंज कसते हुए कहाकि, नाम जरूर दामोदर दास है पर काम गौतम दास का करते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Feb 2023, 5:56 PM IST