
Arvind Kejriwal Meta Account Ban Updates: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनका Meta अकाउंट बैन कर दिया गया है। उन्होंने मेटा पर बड़ा आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा कि आखिर क्यों उनका Meta अकाउंट प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।
केजरीवाल ने Meta और Meta India को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनका 'Instagram' अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर अकाउंट पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया। कंपनी का कोई अधिकारी इसकी वजह नहीं बता रहा है। यह भी नहीं बताया जा रहा कि यह प्रतिबंध कैसे हटेगा?
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में कई ईमेल भेजे हैं। लेकिन हर बार सिर्फ औपचारिक जवाब मिला। उनकी शिकायत का कोई स्पष्ट समाधान नहीं दिया गया। उन्होंने Meta की सेवा को बेहद खराब बताया।
केजरीवाल ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- ‘हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुको। वरना वह आपको भारत में सिर्फ अपना ही अकाउंट चलाने की इजाजत देंगे।'