राष्ट्रीय

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के युवाओं को दी खुशखबरी, 20 लाख को देंगे रोजगार, मजनू का टीला और चांदनी चौक को बनाएंगे फूड हब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अगले 5 साल में दिल्ली में 20 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। दिल्ली के मजनू का टीला और चांदनी चौक को फूड हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

2 min read
Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में रोज़गार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी ख़ुशख़बरी दी है। केजरीवाल सराकर दिल्ली के फूड हब को नई पहचान देगी। सीएम केजरीवाल ने रविवार को इसको लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अगले 5 साल में दिल्ली में 20 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। राजधानी में विकास का दावा करते हुए कहा कि दिल्ली के मजनू का टीला और चांदनी चौक को फूड हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

दिल्ली बनेगा फूड कैपिटल ऑफ इंडिया
दिल्ली को फूड कैपिटल ऑफ इंडिया माना जाता है। यहां पर दुनियाभर की हर किस्म का खाना उपलब्ध है। राजधानी के सभी फूड हब्स को डेवलप किया जाएगा। फूड सेफ्टी का इंतजाम होगा। इसके बाद उन फूड हब की देश दुनिया में बांडिंग की जाएगी।

20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय में बेरोजगारी की गंभीर समस्या है। राजधानी में भी बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ साल में हमारी सरकार ने 12 से 13 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया है। अगले 5 साल के लिए हमारा लक्ष्य 20 लाख रोजगार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल का ऐलान, 1 लाख बच्चों को देंगे फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स, खुलेंगे 50 सेंटर

मजनू का टीला और चांदनी चौक बनेंगे फूड हब
सीए? अरविंद केजरीवाल ?? ने कहा कि हमने पहले फेज में पायलट बेसिस पर दो फूड हब तैयार करने की योजना बना रहे है। पहला मजनू का टीला और दूसरा चांदनी चौक हैं। ये दोनों की काफी मशहूर है। यहां का स्वाद चखने के लिए लोग दूर दूर से आते है। विशेष रूप से यह युवाओं में काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें- गुजरात, बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली, हिमाचल सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम


जल्द ही बाकी फूड हब भी होंगे डेवलप
उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने इसे लेकर काफी बैठकें की हैं। बहुत जल्द इसके लिए डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इनसे इन दो फूड हब्स को डिजाइन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है यह काम 6 हफ्ते में पूरा हो जाएगा। इनके अनुभव के मुताबिक अन्य फूड हब को विकसित किया जाएगा। इससे बहुत रोजगार उत्पन्न होने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में युवाओं को काम मिलेगा।

Published on:
24 Jul 2022 01:01 pm
Also Read
View All