
Arvind Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गरीब बच्चों को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अंग्रेजी में कमजोर और खराब संचार कौशल वाले बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स (Free Spoken English Course) शुरू करने जा रही है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लाखों छात्रों को खुशखबरी दी है। अब बच्चे फ्री में स्पोकन इंग्लिश कोर्स कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बच्चों की अंग्रेजी को मजबूत करने के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स लेकर आई है।
फ्री में कर सकेंगे स्पोकन इंग्लिश कोर्स
दिल्ली स्किल एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह कोर्स बिल्कुल फ्री होगा, लेकिन शुरू में सिक्योरिटी के रूप में 950 रुपए लिए जाएंगे। कोर्स खत्म करने के बाद 950 रुपए वापस कर दिए जाएंगे। क्योंकि कई बच्चें इसमें नामांकन करवा लेंगे हैं, फिर पाठ्यक्रम को गंभीरता से नहीं लेंगे। यदि वे पाठ्यक्रम पूरा करते हैं और आवश्यक उपस्थिति रखते हैं। तो जमा किए गए पैसे उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Gangrape: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, नशे में थे चारों आरोपी कर्मचारी
पहले चरण खोले जाएंगे 50 सेंटर
केजरीवाल ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय भाषा पाठ्यक्रम होगा। दिल्ली सरकार ने मैकमिलन और वर्ड्सवर्थ के साथ टाई-अप किया है। उन्होंने कहा कि साल में एक लाख बच्चों को इंग्लिस स्पीकिंग कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में दिल्ली में 50 सेंटर खोले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली : स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट! पुलिस ने कई विदेशी लड़कियों को छुड़ाया
3-4 महीने का होगा कोर्स
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि 18 से 35 साल के युवाओं को इसमें एडमिशन मिलेगा। यह कोर्स 3 से 4 महीने का होगा। इवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में एक लाख छात्रों को स्पोकन इंग्लिश में प्रशिक्षित करेंगे, जिसका बाद में विस्तार किया जाएगा।
Updated on:
23 Jul 2022, 1:38 PM IST
Published on:
23 Jul 2022, 1:38 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.