31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली : स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट! पुलिस ने कई विदेशी लड़कियों को छुड़ाया

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें कई विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने 10 महिलाओं को छुड़ाया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Jul 2022, 12:39 PM IST

सेक्स रैकेट

सेक्स रैकेट

देश की राजधानी दिल्ली में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें कई विदेशी लड़कियों भी शामिल है। इस मामले में दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 महिलाओं को छुड़ाया है। सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने सेंटर पर नकली ग्राहक भेज आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है।

मसाज के नाम पर देह व्यापार
पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ की टीम को आनंद विहार के दयानंद विहार स्थित एक स्पा और मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम आनंद विहार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सेंटर पर नकली ग्राहक भेजा। वहां पर 30 वर्षीय अयान मसाज के लिए एक हजार रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें- Delhi Gangrape: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, नशे में थे चारों आरोपी कर्मचारी

युवती ने सेक्स के लिए एक हजार अतिरिक्त मांगे
पुलिसकर्मी को अंदर केबिन में युवती के पास भेजा गया। इसके वाद युवती सेक्स के लिए एक हजार रुपए की अलग मांगे। इसके बाद पुलिसकर्मी ने फोन कर बाहर खड़ी टीम को सूचना दे दी। टीम ने अयान और युवती को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- ED raid in Bengal: जानिए कौन हैं अर्पिता मुखर्जी, पार्थ चटर्जी की करीबी कैसे बनीं

विदेशी लड़कियों सहित 10 को छुड़ाया गया
इस बारे में दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें विदेश लड़कियां भी शामिल थी। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 10 महिलाएं छुड़ाया है।