राष्ट्रीय

ओवैसी ने बता दिया अपना राजनीतिक मकसद, BJP के साथ मैच-फिक्सिंग पर बोले- राजनीतिक संतुलन…

Owaisi on Muslim Rights: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीजेपी की ‘बी-टीम’ और ‘मैच-फिक्सिंग’ जैसे आरोपों पर उन्होंने साफ शब्दों में पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि उनके खिलाफ लग रहे आरोप इस बात का सबूत हैं कि वे राजनीति में सफल हो रहे […]
2 min read
Jan 20, 2026
Owaisi Match-Fixing Allegations
मैच-फिक्सिंग आरोपों पर ओवैसी का तीखा पलटवार। (Photo-X)

Owaisi on Muslim Rights: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीजेपी की ‘बी-टीम’ और ‘मैच-फिक्सिंग’ जैसे आरोपों पर उन्होंने साफ शब्दों में पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि उनके खिलाफ लग रहे आरोप इस बात का सबूत हैं कि वे राजनीति में सफल हो रहे हैं। उन्होंने विरोधियों को चेताते हुए, दो टूक कहा कि वे चुनाव लड़ते रहेंगे और मुस्लिम समुदाय को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए राजनीतिक संतुलन बिगाड़ने से जरा भी नहीं झिझकेंगे।

‘मैच-फिक्सिंग’ पर ओवैसी का पलटवार

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के साथ कथित ‘मैच-फिक्सिंग’ के आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत से कुछ लोग असहज हैं। ओवैसी का कहना है कि जब कोई नेता जनता के बीच अपनी जगह बनाता है, तो उसके खिलाफ नफरत और आरोप बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ जो नफरत फैलाई जा रही है, वह इस बात का संकेत है कि मैं जो कर रहा हूं, उसमें सफल हो रहा हूं।”

ओवैसी ने साफ किया कि AIMIM की बढ़ती ताकत से अगर राजनीतिक समीकरण बदलते हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

राजनीतिक संतुलन बिगाड़ेंगे ओवैसी

ओवैसी ने खुलकर कहा कि उनकी राजनीति का मकसद मुस्लिम समुदाय को हो रहे नुकसान को ठीक करना है। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों को लगता है कि AIMIM की वजह से राजनीतिक संतुलन बिगड़ रहा है। इस पर ओवैसी ने दो टूक जवाब दिया कि अगर संतुलन बिगड़ता है, तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे।

उनका कहना है कि अब तक की राजनीति में मुस्लिमों के हितों को नजरअंदाज किया गया है। AIMIM उसी खाली जगह को भरने की कोशिश कर रही है। ओवैसी ने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी किसी की ‘बी-टीम’ नहीं है। वह अपने दम पर चुनाव लड़ती है और जीतती है।

विधायक तोड़ने पर दोहरा रवैया

ओवैसी ने बिहार का उदाहरण देते हुए विरोधियों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद AIMIM के चार विधायक तोड़े गए थे। तब किसी ने नैतिकता की बात नहीं की थी। साथ ही, ओवैसी ने सवाल किया कि जब दूसरी पार्टियों के विधायक तोड़े जाते हैं, तो हंगामा क्यों होता है?

उन्होंने कहा कि विधायकों को तोड़ने के बावजूद उनकी पार्टी ने दोबारा चुनाव जीतकर यह साबित किया कि जनता का भरोसा AIMIM के साथ है। साथ ही, महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों में 125 वार्डों में जीत को उन्होंने पार्टी की बढ़ती ताकत का सबूत बताया। मराठवाड़ा और विदर्भ में मजबूत होती पकड़ को लेकर ओवैसी ने कहा कि AIMIM अब सिर्फ एक क्षेत्रीय पार्टी नहीं, बल्कि उभरती हुई राष्ट्रीय ताकत बन रही है।

Updated on:
20 Jan 2026 07:13 pm
Published on:
20 Jan 2026 07:13 pm
Also Read
View All
TMC: ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चल रही पार्टी’, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे और ममता के टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ऋतब्रत बनर्जी ने की टिप्पणी

अमरनाथ यात्रा 2026: वैध पंजीकरण वालों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति, LG मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला

इस्तीफे के बाद भी नहीं टली पूर्व जज यशवंत वर्मा की मुसीबत, मानसून सत्र में संसद में पेश हो सकती है जांच रिपोर्ट

रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना को अब सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 4 दिन की कस्टडी में भेजे गए

मेलबर्न दौरे से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच