राष्ट्रीय

Jorhat Assembly Election 2026 Live: गौरव गोगोई की कांग्रेस वापसी, BJP की चुनौती और AAP का डेब्यू, नतीजे आज

Jorhat Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट विधानसभा सीट पर सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने यहां अपने तेजतर्रार सांसद और लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई को मैदान में उतारा है।

2 min read
gaurav gogoi vs Hitendra Nath Goswami

Jorhat Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 में 9 अप्रैल को 126 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ। राज्य में 1950 के गठन के बाद सबसे अधिक 85.91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 2016 के 84.7 प्रतिशत से भी ज्यादा है। 35 जिलों में से 26 से अधिक जिलों में 80 प्रतिशत से ऊपर मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 95.56 प्रतिशत वोटिंग साउथ सलमारा मनकचर जिले में और सबसे कम 75.25 प्रतिशत वेस्ट कार्बी आंग्लॉन्ग में दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें

एग्जिट पोल या मार्केट गेम? ममता बनर्जी बोलीं, ‘शेयर बाजार के लिए रचे गए आंकड़े, 4 मई को बंगाल देगा जवाब’

जोरहाट विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला

इन चुनावों में जोरहाट विधानसभा सीट पर सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने यहां अपने तेजतर्रार सांसद और लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई को मैदान में उतारा है। गौरव गोगोई अपने तीखे अंदाज और संसदीय बहसों के लिए जाने जाते हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी को दोबारा टिकट दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रनब प्रियांगशु दत्ता को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कुल 11 नामांकन दाखिल हुए थे, जिन्हें चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया।

पिछले चुनाव पर एक नजर

पिछले विधानसभा चुनाव में BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 68,321 वोटों के साथ जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के राना गोस्वामी को 61,833 वोट मिले थे। वोटों का अंतर काफी कम था। 2016 में BJP और 2011 व 2006 में कांग्रेस का कब्जा रहा था। कांग्रेस इस बार मजबूती से वापसी का दावा कर रही है।

उम्मीदवारों की संपत्ति

गौरव गोगोई ने शपथपत्र में अपनी कुल संपत्ति 72,59,636 रुपये बताई है, जबकि उनकी पत्नी के पास 4,36,18,637 रुपये की संपत्ति है। गौरव के पास 54,700 रुपये नकद है, पत्नी के पास 27,800 रुपये। पत्नी के पास 331 सोने के जेवरात (मूल्य करीब 46 लाख), 4372 ग्राम चांदी और हीरे के जेवरात हैं। दोनों के पास दो-दो गाड़ियां हैं। गौरव गोगोई पर 2024 का एक पुलिस केस दर्ज है। दूसरी ओर, BJP उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के पास 3,50,500 रुपये नकद और पत्नी के पास 2,75,100 रुपये हैं। पत्नी के पास 10 तोला सोना है, जबकि गोस्वामी के पास कोई जेवरात नहीं है।

जोरहाट सीट पर AAP का डेब्यू

जोरहाट सीट पर AAP की पहली बार एंट्री ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। गौरव गोगोई की लोकप्रियता, BJP की सिटिंग पावर और AAP का नया चेहरा-तीनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। असम के इस चुनावी मैदान में जोरहाट का रिजल्ट पूरे राज्य की सियासी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मतगणना के नतीजे जल्द ही आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

असम में कांग्रेस का ‘प्लान-बी’ तैयार? गठबंधन सहयोगियों के साथ की बड़ी बैठक, एग्जिट पोल को नकारा
Also Read
View All