
Jorhat Assembly Election 2026 Live: असम विधानसभा चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के सीएम फेस और सांसद गौरव गोगोई को जोराहट विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी प्रत्याशी हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23182 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है।
गौरव गोगोई को 46257 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी हितेंद्र नाथ को 69439 को वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को महज 701 वोट मिले।
बता दें कि अब तक के रुझानों में असम में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है और 78 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। BOPF ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और 9 सीटों पर आगे चल रही है।
2016 के विधानसभा चुनावों में जोरहाट सीट पर बीजेपी की लहर साफ दिखी। हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस प्रत्याशी राणा गोस्वामी को 13,638 वोटों से मात दी। गोस्वामी को 69,209 वोट मिले, जबकि राणा गोस्वामी को 55,571 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ गोस्वामी, जो पहले असम गण परिषद (AGP) से 1991, 1996 और 2001 में जीत चुके थे, बीजेपी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक वापसी दर्ज करा रहे थे। यह चुनाव असम में भाजपा-AGP गठबंधन की सरकार बनाने का आधार भी बना।
जोरहाट विधानसभा सीट पर 2021 में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। बीजेपी प्रत्याशी हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने फिर से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार वोटों का अंतर कम रहा। उन्होंने 68,321 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस के राणा गोस्वामी को 61,833 वोट मिले। जीत का अंतर मात्र 6,488 वोट रह गया। मतदान प्रतिशत 74.67% रहा। इस चुनाव में अन्य उम्मीदवारों का प्रभाव भी रहा, लेकिन मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रही।
प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। दरअसल, असम में एक्जिट पोल सही साबित हुए है। एग्जिट पोल में भी बीजेपी की ही सरकार बन रही थी।