राष्ट्रीय

फॉरेस्ट अधिकारियों की पहले राइफलें छीनीं, तोड़-फोड़ के बाद फिर भीड़ ने उनकी गाड़ियों में लगा दिया आग, जानें पूरा मामला?

Assam Chirang Violence: गुस्साई भीड़ ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पर हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने पहले अधिकारियों से चार राइफलें छीन लीं, फिर जमकर तोड़-फोड़ की और कई सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी।

2 min read
Apr 17, 2026
असम में भीड़ और फॉरेस्ट ऑफिसर के बीच झड़प (सोर्स: पीटीआई)

Assam mob Snatches Rifles: असम के चिरांग जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां फॉरेस्ट अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामला आरक्षित वन भूमि पर कथित अतिक्रमण का है, जिसके चलते कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया था।

इसी के बाद गुस्साई भीड़ ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पर हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने पहले अधिकारियों से चार राइफलें छीन लीं, फिर जमकर तोड़-फोड़ की और कई सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी। इस झड़प में कुछ वनकर्मी घायल भी हुए। हालांकि बाद में छिनी गई सभी राइफलें बरामद कर ली गईं।

ये भी पढ़ें

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल गिरा, पक्ष में पड़े 298 और बिल के खिलाफ 230 वोट

ऑफिसर पर गुस्साई भीड़ ने पत्थर फेंके

अधिकारियों के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने रुनिखाता रेंज ऑफिस को निशाना बना लिया। लोगों ने वहां तैनात कर्मचारियों पर पत्थर फेंके और गाड़ियों समेत सरकारी संपत्ति में आग लगा दी। इस हंगामे के दौरान भीड़ ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की चार राइफलें भी छीन लीं, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

IGP (लॉ एंड ऑर्डर) अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बातचीत कर स्थिति को धीरे-धीरे काबू में किया। राहत की बात यह रही कि छीनी गई सभी राइफलें बाद में बरामद कर ली गईं।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों को एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था, उन्हें उसी दिन छोड़ दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग भड़क गए और अगले दिन ऑफिस पर हमला कर दिया। भीड़ का आरोप है कि फॉरेस्ट कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी भी जांच होगी। फिलहाल, कितने लोग घायल हुए हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है और अधिकारी हालात का आकलन कर रहे हैं।

जुबीन गर्ग से जुड़े लेन-देन मामले में आई बड़ी अपडेट

असम से एक और बड़ी खबर सामने आई है। गुवाहाटी की एक अदालत में शुक्रवार को मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग से जुड़े पैसों के लेन-देन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए। अदालत में वकील ने कहा कि इस मामले में वित्तीय लेन-देन में बड़ी गड़बड़ियां हुई हैं।

इस सुनवाई के दौरान दिवंगत गायक की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग भी मौजूद थीं। सुनवाई के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि उनके पति से जुड़े मामले में वित्तीय धोखाधड़ी हुई है और अदालत ने इसे गंभीरता से लिया है।

गरिमा ने उम्मीद जताई कि इस केस में सही न्याय मिलेगा। साथ ही, अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है।

ये भी पढ़ें

ठहाकों से गूंज उठा संसद, पीएम मोदी की पत्नी को लेकर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया?
Published on:
17 Apr 2026 11:36 pm
Also Read
View All