राष्ट्रीय

Assam Exit Poll 2026: हिमंत सरमा की हैट्रिक तय? बीजेपी 85-101 सीटों पर आगे, कांग्रेस पीछे

Assam Exit Poll 2026 Survey: असम चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। जानिए किस सर्वे में किसे कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं?

2 min read
Apr 29, 2026
Assam Exit Poll 2026

Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल्स ने राज्य की राजनीति को लेकर अहम संकेत दिए हैं। अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को बढ़त मिलती दिख रही है।

एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी गठबंधन (NDA) को 85 से 101 सीटों तक मिलने का अनुमान है जो बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। हालांकि, अंतिम नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Exit Poll Assam: 85% वोटिंग के बाद तस्वीर साफ? जानिए किसके पक्ष में जा रहा जनादेश

बीजेपी को बढ़त के संकेत

एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सत्ताधारी बीजेपी को बढ़त मिल सकती है। कुछ सर्वे में पार्टी को 100 सीटों के करीब पहुंचने का अनुमान भी जताया गया है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं तो हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार की वापसी संभव है।

कांग्रेस के सामने चुनौती

कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं। अधिकांश सर्वे में पार्टी 15 से 36 सीटों के बीच दिखाई गई है। विपक्षी दलों के गठबंधन को भी इस बार सीमित समर्थन मिलने का अनुमान है।

रिकॉर्ड मतदान का असर

इस बार असम में 85.21% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है जो पिछले चुनाव से अधिक है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उच्च मतदान का असर नतीजों पर अहम हो सकता है, लेकिन इसका रुझान किसके पक्ष में जाएगा, यह परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

नोट - ये सभी आंकड़े एग्जिट पोल पर आधारित अनुमान हैं। असम विधानसभा चुनाव 2026 के आधिकारिक नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

EXIT Poll ने बढ़ाई TMC की चिंता, भाजपा को मिल रहे 48 प्रतिशत वोट, असली नतीजों से पहले ही सियासी हलचल तेज
Updated on:
29 Apr 2026 08:08 pm
Published on:
29 Apr 2026 07:34 pm
Also Read
View All