राष्ट्रीय

Assembly Elections 2026: असम और केरल में चुनावी बिसात बिछी! कांग्रेस की चौथी और AAP की तीसरी लिस्ट जारी

Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव में AAP अब तक 60 उम्मीदवारों के नाम घोषित; असम में कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, गठबंधन में 11 सीटें छोड़ीं; दोनों राज्यों में 9 अप्रैल को मतदान है और 4 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे।
2 min read
Mar 20, 2026
Congress and AAP
कांग्रेस और AAP

Assembly Elections 2026: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनावों की बयार तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे AAP के कुल घोषित उम्मीदवारों की संख्या 60 हो गई है-पहली लिस्ट में 22, दूसरी में 21 और अब तीसरी में 17। केरल में 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए 9 अप्रैल 2026 को एक चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

AAP ने केरल चुनाव के लिए जारी की तीसरी लिस्ट

AAP की तीसरी लिस्ट में शामिल प्रमुख उम्मीदवार और उनके क्षेत्र इस प्रकार हैं: चंगनास्सेरी से प्रोफेसर साजू कनन्थारा, कडुथुरुथी से डोमिनिक साइमन, मनाथावडी से विष्णु पीजी, नट्टिका से गिरिजन ईए, चेलक्कारा से केवी सुब्रमण्यम, पेरिंगमाला से रंजीत मलयिल, इलाथुर से अब्दुल बासिथ अथोली, कोडुवल्ली से बावन कुट्टी केएम, मलप्पुझा से साई पीजे, तिरूर से कबीर शमीर कुत्तूर, कोच्चि से शक्कराली, त्रिपुनिथुरा से थॉमस पॉल, विपिन से मोहनदास पीजी, कुथुपरंबा से रफीद एपी, तिरुवंबाडी से सनी वी जोसेफ, पीरुमेडु से जोसेफ जैकब और चेर्थला से टॉमी इलाचरी।

AAP केरल में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जहां मुख्य मुकाबला LDF (CPI(M) के नेतृत्व में) और UDF (कांग्रेस के नेतृत्व में) के बीच है। पार्टी ने पहले दो लिस्टों में विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें महिलाओं और युवाओं पर फोकस दिखा।

असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट

इसी बीच, असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चौथी उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें 7 उम्मीदवारों के नाम हैं। असम में भी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, नतीजे 4 मई को आएंगे। कांग्रेस ने अब तक कई लिस्ट जारी की हैं—पहली में 42, दूसरी और तीसरी में और उम्मीदवार, जबकि चौथी में ये 7 हैं। पार्टी ने अपने गठबंधन साझेदारों (वामपंथी दलों) को 11 सीटें छोड़ी हैं, जैसे मनास, दलगांव, ढिंग आदि।

जानें किस-किस को मिला मौका

चौथी लिस्ट के उम्मीदवार: जलुकबारी से बिदिशा नियोगी, टांगला से रोहित परिगा, बिस्वनाथ से जयंत बोरा, नाओबोइचा (SC) से डॉ. जॉय प्रकाश दास, महुर (महिमोरा) से ज्ञान दीप मोहन, तिताबोर से प्रण कुरमी और हैलाकांडी से राहुल रॉय। असम कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता गौरव गोगोई पहले से ही जोरहाट से उम्मीदवार हैं।

Updated on:
20 Mar 2026 10:54 pm
Published on:
20 Mar 2026 10:53 pm