राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी पर अटैक के बाद अपने ही पार्टी पर बिफरे निलंबित टीएमसी नेता रिजु दत्ता, बोले-‘हमले के वक्त पार्टी सांसद और नेता कहां थे?’

Riju Dutta On TMC: सोनारपुर में हमले के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही टीएमसी से निलंबित नेता रिजु दत्ता ने अपने ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 min read
May 31, 2026
रिजु दत्ता ने टीएमसी पर उठाये सवाल(फोटो-ANI)

Attack On Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जारी राजनीतिक तनाव के बीच शनिवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में विरोध का सामना करना पड़ा। वह चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। अभिषेक बनर्जी के इलाके में पहुंचते ही कुछ स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। शुरुआत में यह केवल विरोध प्रदर्शन जैसा लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ती चली गई। विरोध कर रहे लोगों की संख्या बढ़ने लगी और माहौल काफी गर्म हो गया। अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए गए। साथ ही उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। उनकी टी-शर्ट भी फट गई। इस घटना के बाद लगातार नेताओं के बयान आ रहे हैं। इस कड़ी में अब टीएमसी से सस्पेंड चल रहे नेता रिजु दत्ता का नाम भी शामिल हो गया है।

अपने ही पार्टी पर बिफरे रिजु दत्ता


अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद पार्टी से सस्पेंड चल रहे नेता रिजु दत्ता ने टीएमसी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से लेकर आदित्य ठाकरे तक, और साथ ही अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, सभी ने ट्वीट करके इस घटना की निंदा की है और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मैं भी यही मानता हूं कि यह वाकई एक निंदनीय घटना है। उन्होंने आगे जोड़ा कि लेकिन मेरा सवाल यह है आज भी टीएमसी के पास 80 विधायक और 42 सांसद हैं, उनमें से असल में कितने लोगों ने इस बारे में ट्वीट किया? अपने ट्वीट में रिजु दत्ता ने कहा कि जब अभिषेक बनर्जी सोनारपुर गए थे, ठीक उसी जगह पर जहां उन पर यह हमला हुआ था, तो उस समय उनके साथ पार्टी के कितने कार्यकर्ता मौजूद थे? जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी टीएमसी के पूर्व सदस्य हैं। जिस निर्वाचन क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां के मौजूदा सांसद भी टीएमसी से ही हैं, वे कहां हैं?

आपको बता दें कि टीएमसी ने रिजु दत्ता को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर कई बातें मीडिया में बोली थी।

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?


इस घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हुआ विरोध कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक साजिश है। अभिषेक बनर्जी का दावा है कि प्रदर्शन करने वाले लोग भाजपा से जुड़े हुए थे और उनके दौरे को बाधित करने के लिए सुनियोजित तरीके से माहौल बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने की कोशिश की गई और हालात ऐसे बन गए थे कि कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। टीएमसी सांसद ने राज्य प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि उनके कार्यक्रम की जानकारी पहले से प्रशासन को दे दी गई थी, इसके बावजूद मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा बलों की तैनाती मजबूत होती तो हालात इस स्तर तक नहीं पहुंचते।

ये भी पढ़ें

Kalyan Banerjee Attack: ‘बीजेपी के लोगों ने मुझे ड्यूस बॉल से मारा, मेरे सिर से खून बह रहा’, हमले के बाद भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी
Updated on:
31 May 2026 07:13 pm
Published on:
31 May 2026 07:08 pm
Also Read
View All