देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हो गया है। शरारती तत्वों ने सीएम के घर पर हमला कर दिया है। इस दौरान शरारती तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है।
राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बुधवार को कथित तौर पर उत्पात मचाया। कुछ शरारती तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेड्स भी तोड़ दिए। वहीं इस हमले को लेकर आप नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर इस हमले का आरोप लगाया है।
इस घटना के बाद पुलिस ️पुलिस ने उन्हें तुरंत मौके से हटाया और करीब 70 लोगों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली नॉर्थ डीसीपी ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया, सीसीटीवी पर भी हमला किया, सीएम आवास के बाहर रंग भी फेंका गया।
यह भी पढ़ें - kashmir files: विवेक ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, कहा ऐसे लोग घाघ होते हैं
डिप्टी सीएम सिसोदिया ने किया ट्वीट
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके बीजेपी पर सीएम के घर पर हमले का आरोप लगाया। सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए हैं।
इतना ही नहीं मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है।
पंजाब की हार पचा नहीं पा रही बीजेपी
इस मामले पर राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है।
पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए।
यह भी पढ़ें - राशन की डोर-टू-डोर डिलीवरी पंजाब में हुई शुरू,दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले अब हम नहीं रुकेंगे