14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CJP Protest: सोनम वांगचुक का विपक्ष पर निशाना, बोले-युवाओं के आंदोलन से दूरी छोटी सोच

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी-CJP के विरोध प्रदर्शन में देश की विपक्षी पार्टियों की गैर मौजूदगी को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
2 min read
Google source verification
Student Protest, New Delhi

Activist Sonam Wangchuk hunger strike continues, photo- patrika

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी-CJP के विरोध प्रदर्शन में देश की विपक्षी पार्टियों की गैर मौजूदगी को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं की CJP के प्रदर्शन से दूरी और समर्थन में बयान तक जारी नहीं होने को अनशन कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगुचक ने 'छोटी सोच' करार दिया है।

पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला,नेता खामोश

बीते दिनो कांग्रेस नेता राहुल गांधी NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोल चुके हैं। देश के कोचिंग हब, कोटा में छात्रों से बीते दिनों राहुल गांधी संवाद भी कर चुके हैं। वहीं अब दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से राहुल गांधी की दूरी पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का कहना है कि अगर विपक्षी पार्टियां युवाओं के नेतृत्व वाले इन विरोध प्रदर्शनों से ही दूरी बना रही हैं तो यह उनकी छोटी सोच होगी।

कांग्रेेस का कैंपेन CJP के लिए अहम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों के साथ एक संवाद सत्र प्रस्तावित है। कांग्रेस छात्रों की गूंज नाम से एक कैंपेन चला रही है, जिसमें पेपर लीक के मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। कांग्रेस के इस कैंपन से CJP के विरोध प्रदर्शन को भी नई धार मिलने की उम्मीद है।

वायनाड मुद्दे पर BJP ने कसा तंज

BJP ने बीते दिनों वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना के बाद गैरमौजूदगी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। वायनाड में राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा नजर नहीं आने पर आधिकारिक एक्स हैंडल पर भाजपा ने लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म गीत के बोलों के साथ व्यंग्य किया।

बीजेपी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, आजकल सोशल मीडिया के दौर में, जब लोग अपनी ज़िंदगी के छोटे-छोटे पल और यात्राओं की जानकारी ऑनलाइन शेयर करते हैं, तब भारत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पिछले 20 दिन से सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आए हैं।
पार्टी की ओर से कहा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वे किस देश में हैं या कब लौटेंगे। जो कांग्रेस पार्टी सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के दौरों को लेकर लगातार आक्रामक रहती है, वह अपने नेता की इतनी लंबी गैर-मौजूदगी पर इतनी खामोश क्यों है?