राष्ट्रीय

Avantipora Encounter: त्राल इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश का टॉप कमांडर सोफी ढेर

Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाये में जुटे सुरक्षाबलों को बुधवार को एक और कामयाबी हासिल हुई है, अवंतीपोरा के त्राल इलाके में भीषण मुठभेड़ के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर शाम सोफी मारा गया है, IGP कश्मीर ने जैश के इस आतंकी की पहचान को लेकर खुलासा किया है

less than 1 minute read
Oct 13, 2021
Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में टारगेट किलिंग के जरिए दहशत फैलाने में जुटे आतंकियों के सफाए में सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आतंकियों की ओर से नागरिकों और फिर सैनिकों पर घात लगाकर हमला किए जाने की घटनाओं का सुरक्षा बलों ने बदला लेना शुरू कर दिया है।

बुधवार को सुरक्षा बलों ने अवंतापोरा के त्राल में हुए एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद ( Jaish E Mohammad ) के टॉप कमांडर शाम सोफी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सोफी को मार गिराए जाने की जानकारी दी गई है।

पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को यह सूचना मिली थी कि इस इलाके में संदिग्ध आतंकी छिपे हैं। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया।

आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि सुरक्षा बलों को इस मामले में अहम कामयाबी तब हासिल हुई जब उन्होंने जैश के टॉप कमांडर सोफी को मार गिराया।

आतंकी रिहायशी इलाके में एक घर में छिपे हैं, सुरक्षाबलों ने उसके आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया है।

जंगल में चल रहा सर्च ऑपरेशन
बता दें कि घाटी में सेना लगातार सर्च ऑपरेशन के जरिए आतंकियों को चुन-चुन कर सफाए में जुटीहै। इसी कड़ी में पुंछ राजौरी इलाके में बगाई के जंगलों में भी बीते दो दिनों से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।
पुंछ इलाके में ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हुए थे। तभी से सुरक्षा बल आतंकियों के सुराग ढूंढने में जुटे हुए हैं।

Published on:
13 Oct 2021 04:18 pm
Also Read
View All
Maharashtra Politics: ‘शरद पवार को राज्य सभा में बनाया जाएगा विपक्ष का नेता’, उद्धव ठाकरे को लेकर भी BJP विधायक ने किया दावा

भगवंत मान पर अकाल तख्त का रुख सख्त, SGPC सदस्य ने सुरजीत सिंह बिट्टावड कहा- वीडियो असली, CM दें इस्तीफा

Patrika Explainer: TMC और शिवसेना (UBT) के सांसद मिलने के बाद भी लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा नहीं होगा पार, अब क्या करेगी मोदी सरकार

नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा