27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPU Student Protest: छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर हाईवे किया जाम, मामला भी हुआ दर्ज

Lovely Professional University: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर हाईवे जाम किया। पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज हुआ और पथराव में कुछ छात्र-पुलिसकर्मी घायल हुए। कई के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Sep 27, 2026

LPU protest

LPU Protest(फोटो-ANI)

LPU Protest: पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। कैंपस में छात्रा से कथित गलत करने की सोशल मीडिया पर सामने आई अपुष्ट खबरों के बाद शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। देर शाम पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने करीब रात 8 बजे लाठीचार्ज किया। कई के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झड़प के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की भी बात सामने आई है। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों और छात्रों के घायल होने की सूचना है। हाईवे जाम रहने के कारण दिनभर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

अपुष्ट खबर के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन

LPU में रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक छात्रा के साथ कैंपस में गलत किए जाने की खबरें फैलने लगीं। हालांकि, पुलिस ने इन खबरों को अफवाह बताया। पुलिस के मुताबिक, उसे इस दावे की जानकारी विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद हुई थी। इसी बीच बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों और शिकायतों को लेकर कैंपस में प्रदर्शन किया और बाद में जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया।

कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी के वीडियो सामने आए

प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ की भी खबर है। सामने आए वीडियो में कुछ खिड़कियों के शीशे और गमले टूटे हुए दिखाई दिए। कुछ सामान में आग लगाए जाने के दृश्य भी सामने आए हैं। पुलिस ने कहा था कि विश्वविद्यालय की संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे से हटने को तैयार नहीं थे प्रदर्शनकारी

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान निकालने की कोशिश की। लेकिन छात्र हाईवे से हटने को तैयार नहीं हुए। लंबे समय तक सड़क जाम रहने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि पुलिस ने छात्रों से बातचीत की है और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बताया था।

भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए LPU परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और छात्रों के बीच बातचीत के बावजूद हाईवे पर प्रदर्शन जारी रहने के बाद रविवार शाम दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने रात करीब 8 बजे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच पथराव हुआ। झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों और छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग