राष्ट्रीय

‘कानून से ऊपर कोई नहीं’… केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने बेटे को जांच के लिए पुलिस के सामने पेश किया, नाबालिग से यौन शोषण का मामला

Union Minister Hands Over Son to Police: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ साई को नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया गया है। POCSO एक्ट के तहत दर्ज केस में तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2026, 12:49 AM IST
Bandi Sanjay Kumar Son Surrender
Bandi Sanjay Kumar Son Surrender (Image: X)

Bandi Sanjay Kumar Son Surrender: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा सांसद बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ साई को नाबालिग से कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी उस समय हुई जब तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

25 वर्षीय बंडी भागीरथ साई पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर 17 वर्षीय लड़की ने यौन उत्पीड़न और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

केंद्रीय मंत्री बोले, कानून सबके लिए बराबर

गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे को जांच में सहयोग के लिए खुद पुलिस के सामने पेश होने दिया।

उन्होंने लिखा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि चाहे वह मेरा बेटा हो या कोई आम नागरिक, कानून की नजर में सभी बराबर हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा लगातार खुद को निर्दोष बता रहा है और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद ही जांच में सहयोग करने का फैसला लिया गया।

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

शुक्रवार देर रात तक चली सुनवाई में तेलंगाना हाईकोर्ट ने बंडी भागीरथ साई को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।

सुनवाई के दौरान साई के वकील ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता की मां ने पहले कहा था कि उनकी बेटी और साई के बीच पिछले साल से आपसी सहमति वाला संबंध था। हालांकि पीड़िता की ओर से पेश वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया। जस्टिस टी माधवी देवी ने इस स्तर पर कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया।

‘हनी ट्रैप और वसूली की कोशिश’ का दावा

बंडी भागीरथ साई ने आरोपों को 'हनी ट्रैप और उगाही की साजिश' बताया है। उनका दावा है कि उन्होंने पहले ही पुलिस से संपर्क कर शिकायत दी थी कि लड़की और उसके परिजन उन पर शादी का दबाव बना रहे थे और 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे।

वहीं केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने भी आरोपों को विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठा प्रचार बताया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस बेहद सतर्कता के साथ जांच आगे बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में अदालत में इस मामले पर आगे सुनवाई होने की संभावना है।

Updated on:
17 May 2026, 12:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल, क्या महात्मा गांधी जी की हत्या पंडित नेहरु की जानकारी में हुई?

‘तेरा चाचा चोर है…’ सुनते ही प्रियंका गांधी ने जड़ दिया था थप्पड़, इमरजेंसी के बाद स्कूल में हुआ था यह किस्सा

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में डांसर पर नोटों की बारिश, लेकिन कलाकार ने लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल