राष्ट्रीय

Bankipur By-Polls: वोटिंग के बीच बूथ पर विवाद, प्रशांत किशोर के सामने भाजपा और जन सुराज नेताओं में जमकर हुई नारेबाजी

Bankipur By-Poll Voting: पटना के भूपतिपुर में बूथ निरीक्षण के दौरान भाजपा समर्थकों ने जन सुराज नेता किशोर कुमार मुन्ना को धक्का दे दिया। मौके पर प्रशांत किशोर भी मौजूद थे।
2 min read
Jul 30, 2026
Bankipur Bypoll 2026, Prashant Kishor, Jan Suraaj, Bankipur Election, Bihar Bypoll, Patna Police,
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो - आईएएनएस)

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच, भूपतिपुर इलाके में एक बूथ पर भाजपा और जन सुराज नेताओं के बीच भारी विवाद हो गया। बूथ निरीक्षण के दौरान भाजपा और जन सुराज के नेता आपस में भिड़ गए।

पूर्व विधायक और जन सुराज नेता किशोर कुमार मुन्ना को भाजपा समर्थकों ने धक्का दे दिया। मौके पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मौजूद थे, जिससे माहौल और गर्म हो गया।

दोनों पक्षों के बीच हुई नारेबाजी

धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। हालांकि, पुलिस ने मामला बढ़ने से रोक लिया। दोनों पक्षों से वोटिंग के बीच शांति बनाए रखने की अपील की गई।

बता दें कि मतदान से एक पहले जनसुराज के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसको लेकर प्रशांत किशोर ने जमकर बवाल काटा। वह अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और अधिकारियो को जमकर घेरा।

आज क्या हुआ?

भूपतिपुर में बूथ लेवल पर निरीक्षण चल रहा था। जन सुराज के कार्यकर्ता अपनी तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच भाजपा के कुछ समर्थक वहां पहुंच गए। तनाव बढ़ते ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई। किशोर कुमार मुन्ना को धक्का लगने की बात सामने आई।

मुन्ना ने इसे भाजपा की साजिश बताया। प्रशांत किशोर ने तुरंत स्थिति संभाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की लेकिन साथ ही पुलिस पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को डराने की कोशिश की जा रही है।

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा दांव

बांकीपुर सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा चले जाने के बाद यह सीट खाली हुई। अब यहां आज मतदान चल रहा है।

भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया है, आरजेडी की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं और जन सुराज के प्रचारक प्रशांत किशोर खुद उम्मीदवार हैं। यह प्रशांत किशोर का पहला चुनावी मैदान है। जन सुराज पार्टी इसे अपनी ताकत दिखाने का मौका मान रही है।

पिछले दिनों भी दोनों पक्षों के बीच पोस्टर फाड़ने, कार्यकर्ताओं को परेशान करने जैसे आरोप लगे थे। प्रशांत किशोर ने इस पर कहा था कि भाजपा घबरा गई है। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया।

Updated on:
30 Jul 2026 04:54 pm
Published on:
30 Jul 2026 04:53 pm