राष्ट्रीय

शपथ लेने से पहले DK शिवकुमार ने बताई दुविधा, कहा- अपने सभी नेताओं को एक साथ राजभवन में नहीं रख पा रहे

DK Shivakumar: कर्नाटक में CM बनने वाले डीके शिवकुमार ने कहा कि हम अपने नेताओं को राजभवन में नहीं रख पा रहे हैं, इसलिए लाइव स्ट्रीम यहीं से होगी।

2 min read
May 31, 2026
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (इमेज सोर्स: ANI)

Karnataka CM Latest Update: कर्नाटक में 3 जून को डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, लेकिन शपथ ग्रहण से पहले ही उन्होंने एक दुविधा साझा की।

शिवकुमार ने कहा कि राजभवन में जगह सीमित होने के कारण कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक साथ वहां नहीं रखा जा सकता। यही वजह है कि शपथ ग्रहण समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग कराई जाएगी, ताकि पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकें।

ये भी पढ़ें

डीके शिवकुमार ने विधानसभा की सीढ़ी छूकर किया प्रणाम, बनने जा रहे कर्नाटक के नए सीएम

दरअसल, मुख्यमंत्री बनने जा रहे शिवकुमार उस जगह का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) का नया भवन बनाया जाना है। उन्होंने इच्छा जताई कि शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यहां आकर भवन का शिलान्यास करें। इसके लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण भी भेजा जाएगा।

शिवकुमार ने यह भी कहा कि वे विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देंगे। साथ ही, अन्य नेताओं के शपथ लेने के सवाल पर उन्होंने फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया।

कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया अपडेट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि 3 जून को डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले नई कर्नाटक कैबिनेट का पूरा स्वरूप अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मंत्रियों और डिप्टी मुख्यमंत्री की संख्या को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। पार्टी के पास अभी तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं पहुंचा है। प्रस्ताव आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि पहली सूची में कितने मंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार में मंत्रियों की नियुक्ति दो चरणों में हो सकती है। पहले चरण में कुछ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी जाएगी, जबकि बाकी नेताओं को 15 दिन से एक महीने के भीतर दूसरे चरण में शामिल किया जा सकता है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष पद को लेकर भी खड़गे ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार को यह पद छोड़ना होगा और पार्टी उनके उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है। खड़गे के मुताबिक कांग्रेस ऐसे नेता को जिम्मेदारी देना चाहती है जो संगठन को मजबूत कर सके, सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चल सके और आगामी चुनावों की तैयारी बेहतर तरीके से कर सके।

ये भी पढ़ें

‘कभी भी होर्मुज पर नियंत्रण नहीं पा सकेंगे’, अमेरिका को ईरान की खुली चेतावनी
Updated on:
31 May 2026 05:39 pm
Published on:
31 May 2026 05:19 pm
Also Read
View All