राष्ट्रीय

एक मां से TMC के महाजंगलराज ने बेटी छीन ली, चुनाव प्रचार के दौरान RG Kar मामले पर PM ने दिया बड़ा बयान

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने दमदम रैली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा भरोसा देते हुए टीएमसी सरकार पर कानून-व्यवस्था कमजोर होने का आरोप लगाया।
2 min read
Apr 24, 2026
BJP's Tweet Regarding PM Narendra Modi Touching the Feet of Makhanlal Sarkar
BJP's Tweet Regarding PM Narendra Modi Touching the Feet of Makhanlal Sarkar (File- ANI)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने मंच पर आरजी कर रेप पीड़िता की मां और पनिहाटी से बीजेपी उम्मीदवार रत्न देबनाथ के साथ मंच साझा किया।

महिलाओं की सुरक्षा पर PM का बयान

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि वे बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाने आए हैं कि बीजेपी (BJP) उनके सपनों को टूटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जब वे यहां पहुंचे तो एक बहन ने उन्हें राखी भेंट की, और उन्होंने वादा किया कि बहनों की सुरक्षा उनके लिए सबसे पहले है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार के पुराने मामलों की फाइलें दोबारा खोली जाएंगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

TMC सरकार पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने CM ममता (Mamata Banerjee) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक मां जिसने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, उसे टीएमसी के शासन में खोना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब महिलाएं न्याय मांगती हैं, तो उन्हें घर में रहने की सलाह दी जाती है। पीएम के अनुसार, टीएमसी नहीं चाहती कि राज्य की बेटियां खुले आसमान में अपने सपने पूरे करें।

बंगाल में बदलाव का वक्त

रैली के दौरान पीएम मोदी ने सुभाष चन्द्र बोस का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया था। उसी भावना के साथ उन्होंने कहा कि अब बंगाल में बदलाव का समय आ गया है और यह बदलाव जनता के एक वोट से आएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बीजेपी को वोट देकर राज्य को नई दिशा दें।

धार्मिक स्थलों का भी किया उल्लेख

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बेलुड़ मठ (Belur Math) जाने का जिक्र किया और वहां की पवित्र मिट्टी को प्रणाम करने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने गंगा नदी के दर्शन और लोगों से मुलाकात का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिणेश्वर काली मन्दिर और मां दुर्गा को नमन करते हुए सभी माताओं-बहनों को सम्मान दिया।

TMC सरकार को बदलकर रहेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का गौरव वापस लाने और इसे अवसरों की भूमि बनाने के लिए बदलाव जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े मामलों की जांच तेज होगी और दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने अंत में कहा कि 21वीं सदी में महिलाएं नई गाथा लिखने जा रही हैं और बीजेपी हर बहन-बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Updated on:
24 Apr 2026 02:49 pm
Published on:
24 Apr 2026 02:29 pm
Also Read
View All
कोलकाता के ताराताला हादसे मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, शेड गिरने से पांच नागरिकों की हुई थी मौत

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा