
नरेंद्र मोदी ने हुगली घाट का किया दौरा (Photo-X Narendra Modi)
Hooghly Ghat Modi Visit: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गंगा किनारे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाविकों से बात की और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद विकास का भी वादा किया। साथ ही पीएम मोदी ने फोटोग्राफी भी की। वहीं पीएम मोदी के दौरे के दौरान किराए पर नाव देने नाविक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
पीएम मोदी के हुगली घाट दौरे के दौरान मोहम्मद इफ्तिखार अहमद से नाव किराए पर ली गई थीं। नाव मालिक अहमद ने कहा कि आज सुबह, यहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने मुझसे सात नावें मांगीं। तो मैंने उनसे पूछा कि क्या ये वीआईपी लोगों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई खास बात नहीं है। थोड़ी देर बाद हमने अपनी नावें यहां खड़ी कर दीं। प्रधानमंत्री मोदी के आने से ठीक पांच मिनट पहले, उन्होंने हमें इसके बारे में बताया। सुबह की सैर के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाट पर आए और हमारी नाव में बैठ गए। प्रधानमंत्री ने हमसे कहा कि हम सभी को सौहार्दपूर्ण ढंग से एक साथ रहना चाहिए।
वहीं हुगली नदी के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने हावड़ा ब्रिज को नाव की सवारी के दौरान निहारा। पीएम ने एक्स पर पोस्ट करते में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान हावड़ा से कोलकाता तक रोड शो में पुल पर खड़े समय को याद किया। उन्होंने लिखा कि कल शाम मैं हावड़ा से कोलकाता तक लंबे रोड शो के दौरान हावड़ा ब्रिज पर था और आज सुबह इसे हुगली नदी से देखा!
इस दौरान उन्होंने मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने गंगा नदी के महत्व पर विचार साझा करते हुए कहा कि यह बंगाल की आत्मा में बहती है। उन्होंने चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
प्रधानमंत्री ने नाव में सफर करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं और फोटोग्राफी करने की कोशिश की। वे विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की झलकियां भी दिखाई दीं।
बता दें कि पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हुई। अब दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। वहीं प्रदेश में पहले चरण के दौरान रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। प्रदेश में 92 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।
Updated on:
24 Apr 2026 11:44 am
Published on:
24 Apr 2026 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
