राष्ट्रीय

Bengal Budget: शुभेन्दु सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, 20 प्रतिशत बढ़ाया डीए

पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया है। बजट में बीजेपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने डीए में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 

2 min read
Jun 22, 2026
BJP government
शुभेन्दु सरकार ने बजट किया पेश (Photo-IANS)

Bengal Budget: पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया है। सरकार की ओर से वित्त मंत्री डॉ. स्वपन दासगुप्ता ने बजट पढ़ा। बजट में बीजेपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने डीए में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार ने युवाओं को एक लाख नौकरी देने का ऐलान किया है, जिनमें 33 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी।

MBBS की बढ़ेगी 650 सीटें

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटें 650 बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा पत्रकारों के लिए भी ऐलान किया है। सरकार ने सेवानिवृत्त पत्रकारों को हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन देने की भी घोषणा की है। वहीं राज्य परिवहन निगम के बस कंडक्टरों के पारिश्रमिक में वृद्धि का भी ऐलान किया है।

सदन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कोलकाता एयरपोर्ट पर पैसेंजर की काफी भीड़ है और इलाके की इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता में दूसरे एयरपोर्ट की जरूरत है। सरकार कोलकाता के पास एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए 1,000-1,500 एकड़ जमीन की पहचान करेगी।

रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए 100 करोड़ के आवंटन की घोषणा

राज्य सरकार ने रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए 100 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि SC/ST परिवारों को बिजली की खपत पर 5000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने कहा कि दुकानें और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके लिए कानूनी नियमों की जांच की जानी है।

बजट में और क्या किया ऐलान

  • पूर्व मेदिनीपुर के दादनपत्रबार में एक गहरे समुद्री बंदरगाह (डीप-सी पोर्ट) का निर्माण
  • सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिनी इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना
  • उत्तर बंगाल में IIT और IIM स्थापित करने का प्रस्ताव
  • दुर्गापुर, आसनसोल और सिलीगुड़ी में मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए सर्वे
  • दुर्गापुर में सेमीकंडक्टर (चिप निर्माण) यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव

सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए दिए जाने वाले खाने के बढ़ाए दाम

सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले पके हुए भोजन ( की मौजूदा दर 2017 से लागू थी। अब वित्त मंत्री ने पूर्ण चावल आहार (फुल राइस डाइट) की दर बढ़ाने की घोषणा की है, जिसे 56.64 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया है।

Updated on:
22 Jun 2026 01:53 pm
Published on:
22 Jun 2026 01:14 pm
Also Read
View All
PM मोदी, राहुल गांधी समेत दिग्गज हस्तियों ने दी तमिलनाडु CM विजय को जन्मदिन की बधाई, रील के नायक से रियल के जननायक कैसे बने?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

कितने बजे एकनाश शिंदे की पार्टी में शामिल होंगे उद्धव गुट के 6 सांसद, शिवसेना विधायक ने दी जानकारी

तमिलनाडु विधानसभा में बवाल! AIADMK का वॉकआउट, अमोनिया गैस रिसाव पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला