राष्ट्रीय

Bengal Election 2026: उत्तर बंगाल में 0 से 30 सीट पर पहुंची बीजेपी, अब ममता बनर्जी ने खेला बड़ा दांव

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

2 min read
Mar 26, 2026
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा (Photo-IANS)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में राजनितिक हलचल भी तेज हो गई है। सीएम ममता बनर्जी ने भी चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। टीएमसी पर भले ही साउथ बंगाल का टैग लगता हो, लेकिन उत्तर बंगाल में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां पर बाजी मारी है।

ये भी पढ़ें

Mamata Banerjee: सदन में चांदी का कड़ा रखने के बाद रात 3 बजे ममता बनर्जी का बजा फोन, राजीव गांधी ने ममता से क्या कहा?

क्या रहा है इतिहास

पहले उत्तर बंगाल को लेफ्ट का गढ़ माना जाता था, लेकिन यहां पर टीएमसी के उदय ने पूरा समीकरण बदल दिया। 2011 के विधानसभा चुनाव में मां, माटी, मानुष और परिवर्तन के नारे के साथ ममता बनर्जी की पार्टी ने 54 में से 28 सीटों पर कब्जा किया था।

इसके साथ ही उत्तर बंगाल को लुभाने के लिए ममता बनर्जी ने सीएम बनने के बाद बड़ा ऐलान किया। उन्होंने सिलीगुड़ी में मिनी सचिवालय बनाने का ऐलान किया। इसके बाद 2016 के चुनाव में भी टीएमसी ने पकड़ बनाई रखी। हालांकि सीटों की संख्या कम में कमी हुई लेकिन 23 से ज्यादा सीटें जीती। 

बीजेपी की हुई एंट्री

2016 के चुनाव में उत्तर बंगाल में बीजेपी की एंट्री 2016 के विधानसभा चुनाव में हुई। इस चुनाव में बीजेपी ने सात सीटों पर कब्जा किया। वहीं लेफ्ट और कांग्रेस की पकड़ कमजोर होती गई। 

इसके बाद उत्तर बंगाल में बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत करती गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में 8 में से 7 सीटों पर पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। लोकसभा में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन से ममता बनर्जी चितिंत हो गई। 

लेकिन विधानसभा चुनाव 2021 में उत्तर बंगाल में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और 30 सीटों पर कब्जा किया। भले ही बीजेपी सत्ता पर काबिज नहीं हुई हो, लेकिन उत्तर बंगाल के प्रदर्शन ने बीजेपी को प्रदेश में मजबूत किया है। इस चुनाव में टीएमसी ने भी 23 सीटें जीती थी। 

क्या है बीजेपी के लिए चुनौती

भले ही 2021 के विधानसभा चुनाव में उत्तर बंगाल की 30 सीटें बीजेपी ने जीती हो, लेकिन इस चुनाव में पहले ही विधायकों का पार्टी छोड़ना चिंता का सबब बन चुका है। दरअसल, पार्टी के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए हैं। इससे बीजेपी की पकड़ कमजोर मानी जा रही है। 

वोटर होते रहे हैं शिफ्ट

उत्तर बंगाल का एक और इतिहास रहा है कि यहां के वोटर्स शिफ्ट होते रहते हैं। बताया जाता है कि यह पैटर्न 12-15 साल में जरूर बदलता है। यहां पर इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई बताई जा रही है; लेफ्ट और कांग्रेस लगातार कमजोर हो रहे हैं। 

TMC ने शुरू किया कैंपेन

2021 में बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने इस बार उत्तर बंगाल में चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। सीएम बनर्जी इस बार कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाहेगी। यहीं वजह है कि मंगलवार को सीएम ने अलीपुरद्वार से चुनावी कैंपेन कर रही है। इतना ही नहीं सत्ता विरोधी लहर को देखते हुए उत्तर बंगाल में कई नए चेहरों को भी मौका दिया है।

ये भी पढ़ें

Mamata Banerjee: जेपी के विरोध में उन्हीं की गाड़ी के बोनट पर चढ़ीं, छात्र राजनीति से ही बना ली थी अपनी अलग पहचान

Also Read
View All

अगली खबर