राष्ट्रीय

Bengal Election Result: काउंटिंग के बीच ममता का बड़ा बयान, कहा- अंतिम राउंड बाद हम ही जीतेंगे

Bengal Election Result: बंगाल विधानसभा चुनावों के रुझानों में अभी बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि, ममता बनर्जी का कहना है कि आखिरी राउंड के बाद टीएमसी ही जीतेगी।

less than 1 minute read
May 04, 2026
Bengal Election Result
बंगाल में बीजेपी आगे चल रही है। (PC: AI)

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल चुनाव वे ही जीतेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि अभी काउंटिंग पूरी होने दीजिए। आखिरी राउंड के बाद वे ही जीतेंगी।

क्या कह रहे रुझान?

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 279 पर रुझान सामने आए हैं। दोपहर 1 बजे तक 183 सीटों पर बीजेपी लीड करती दिखाई दी है। वहीं, टीएमसी सिर्फ 91 सीटों पर लीड करती दिखाई दी।

भवानीपुर सीट पर ममता काफी आगे

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी 17,371 वोटों की बढ़त लेती दिख रही है। सातवें राउंड की काउंटिंग तक उन्हें 32,822 वोट मिले। जबकि सुवेंदु अधिकारी को 15,451 वोट मिले। वहीं, नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी 3,874 वोटों से लीड करते दिखे। चौथे राउंड की काउंटिंग तक उन्हें 29,202 वोट मिले हैं।

ममता के घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

बंगाल में चुनावी रुझानों में बीजेपी को मिलती बढ़त के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के घर के सामने जयश्रीराम के नारे लगाए हैं। राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही नेताओं में भी जश्न का माहौल है। चुनाव में टीएमसी बुरी तरह पिछड़ गई है। पार्टी के कई मंत्री भी पिछड़ रहे हैं।

ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर

ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर 1970 के दशक में कांग्रेस से शुरू हुआ था। साल 1984 में उन्होंने दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी को हराया था। इसके बाद 1998 में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बनाई। साल 1999 में वे रेल मंत्री बनीं और साल 2011 में पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं। तब से लेकर अब तक वह राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा बनी हुई हैं।

Updated on:
04 May 2026 01:17 pm
Published on:
04 May 2026 12:54 pm