
शुभेंदु अधिकारी (PC: AI)
Suvendu Adhikari Net Worth: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त अगर किसी एक नाम पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, तो वह शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) हैं। शुरुआती रुझानों में बंगाल में बीजेपी आगे दिख रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटें काफी अधिक चर्चा में हैं। यहां मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि सियासी वर्चस्व का है। सुभेंदु अधिकारी इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
भवानीपुर सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी 8,432 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर सुभेंदु अधिकारी हैं। वहीं, नंदीग्राम सीट पर सुभेंदु अधिकारी 662 सीटों से आगे चल रहे हैं। सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 243 सीटों पर रुझान सामने आए। इनमें से 156 सीटों पर बीजेपी और 84 सीटों पर टीएमसी आगे दिखीं।
शुभेंदु अधिकारी की कुल नेटवर्थ 70.78 लाख रुपये है। इसमें चल संपत्ति 24.57 लाख रुपये है। वहीं, अचल संपत्ति 46.21 लाख रुपये है। 2021 की फाइलिंग में उनकी कुल नेटवर्थ 1.05 करोड़ रुपये थी। अधिकारी की कमाई धीरे-धीरे बढ़ी है। साल 2020–21 में उनकी सालाना कमाई 8.13 लाख रुपये थी। यह साल 2024–25 में बढ़कर 17.38 लाख रुपये हो गई थी। शुभेंदु अधिकारी के पास LIC, बॉन्ड और शेयरों में निवेश है। खास बात यह है कि उनके ऊपर कोई कर्ज या टैक्स बकाया नहीं है।
हलफनामे के मुताबिक, सुभेंदु अधिकारी के पास तीन मकान हैं। उनके पास जमीन भी है, जिसमें दो कृषि भूमि भी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि उनके नाम पर कोई कार नहीं है।
सुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक कद यूं ही नहीं बना। 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले के करकुली गांव में जन्मे अधिकारी, एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शिशिर कुमार अधिकारी भी बड़े नेता रह चुके हैं। राजनीति में कदम रखते ही उन्होंने तेजी से अपनी पकड़ बनाई और आज वह राज्य में विपक्ष के नेता हैं। पिछले पांच साल से वे इस भूमिका में हैं और बीजेपी के सबसे बड़े चेहरों में गिने जाते हैं। 2021 के चुनाव में नंदीग्राम में सुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
Updated on:
04 May 2026 12:41 pm
Published on:
04 May 2026 12:41 pm
