राष्ट्रीय

‘कोलकाता मुझे बार-बार मंत्रमुग्ध कर देता है’, भीड़ देखकर गदगद हुए PM मोदी, ममता बनर्जी को बताया विफल, गंभीर आरोप लगाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly elections) के दूसरे चरण के लिए कोलकाता में रोड शो और चुनाव प्रचार किया। रोड शो में उमड़ी जबरदस्त भीड़ देखकर PM मोदी ने खुशी जाहिर की और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Apr 27, 2026
PM Modi roadshow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में रोड शो किया (Image: PM 'X')

West Bengal Assembly elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को कोलकाता में रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस दौरान महिलाओं की भीड़ देखकर PM मोदी गदगद हो गए।

PM मोदी बोले- कोलकाता मुझे बार-बार मंत्रमुग्ध कर देता है

कोलकाता में पीएम मोदी के रोड में जबरदस्त भीड़ हुई। इस दौरान महिलाओं की तादाद काफी अधिक दिखाई दी। भीड़ देखकर पीएम मोदी गदगद हो गए। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर रैली की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने तस्वीरों पर कैप्शन लिखा- कोलकाता मुझे बार-बार मंत्रमुग्ध कर देता है। आज का रोड शो, जिसमें शहर की नारी शक्ति और युवा जोश की भरपूर भागीदारी रही, असाधारण था। स्पष्ट है कि यह महान शहर भाजपा और हमारी विकास पहलों को चाहता है।

PM मोदी ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दूसरा पोस्ट किया। इस पोस्ट के जरिए मोदी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा- कई सालों से TMC सिर्फ कोलकाता के लोगों से वोट बटोरने में लगी रही है, लेकिन उन्होंने कोई ठोस काम नहीं किया। शहरी प्रशासन के बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

PM मोदी आरोप लगाया कि TMC को बस लूट-खसोट करना और लोगों में डर पैदा करना पसंद है, जिसकी वजह से कई जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में देरी हुई है। बीजेपी की ओर से कोलकाता और आसपास के इलाकों के लोगों को भरोसा दिलाया गया कि अगर बीजेपी की सरकार बनी तो शहरी शासन में एक नया नजरिया लाया जाएगा। इसमें लोगों की उम्मीदों को पूरा करने वाले अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

BJP की प्राथमिकता- बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा

PM मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। PM ने कहा- पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने पर संचार व्यवस्था में सुधार और सेवाओं के आधुनिकीकरण को भी सुनिश्चित करेंगे। आने वाले दिनों में हम बंगाली संस्कृति और साहित्य को और अधिक लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Published on:
27 Apr 2026 01:30 am